फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhoothi Main Makkaar Ranbir Kapoor trolled BBC on question about Bollywood says Pathaan ka collection dekha

Ranbir Kapoor: बीबीसी रिपोर्टर ने कलेक्शन पर सवाल पूछा तो रणबीर ने ले लिए मजे, पूछा- आपके यहां क्या चल रहा है?

Thu, 23 Feb 2023 06:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर रिपोर्टर से सवाल करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Ranbir Kapoor trolled BBC on question about Bollywood says Pathaan ka collection dekha
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों रणबीर कपूर जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान बीबीसी की एक रिपोर्टर ने उनसे बॉलीवुड के मौजूदा माहौल को लेकर सवाल पूछा। इस पर रणबीर कपूर ने काफी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। एक्टर ने फिल्म 'पठान' के कलेक्शन का जिक्र करते हुए उल्टा रिपोर्टर से ही सवाल पूछ डाला।

विज्ञापन

Holidays in Bollywood: मानवाधिकार आयोग पहुंचा फिल्म इंडस्ट्री में छुट्टी का मामला, जारी किए ये अहम निर्देश
विज्ञापन


रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर रणबीर कपूर से पूछती नजर आ रही हैं, 'बॉलीवुड का माहौल पूरा डाइसी चल रहा है...', रिपोर्टर अपना सवाल पूरा भी नहीं कर पाते इतने में रणबीर कपूर एकदम चौंक कर कहते नजर आ रहे हैं, 'क्या बात कर रही हैं? पठान का कलेक्शन देखा कि नहीं?' इसके बाद रणबीर पूछते नजर आ रहे हैं, 'किस पब्लिकेशन से हैं आप?' रिपोर्टर कहती नजर आईं, 'बीबीसी'। इसके बाद बाद रणबीर कपूर ने रिपोर्टर से मुस्कुराते हुए कहा, 'बीबीसी न्यूज! अभी तो आपके भी यहां कुछ चल रहा है न? उसका क्या...पहले वो जवाब दो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणबीर की बात पर रिपोर्टर ने कहा, 'वो हम बताएंगे आराम से।' इस पर रणबीर कपूर ने भी कहा, 'तो...मैं भी बताऊंगा आराम से।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रणबीर के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर आप बहुत मस्त बंदे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं करारा जवाब।' आपको बता दें कि शाहरुख खान की पठान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 519.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
Chor Nikal Ke Bhaga: सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी यामी गौतम की एक और फिल्म, अब ओटीटी पर इस दिन देगी दस्तक

रणबीर कपूर को हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023  (DPIFF 2023) में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। हाल ही में इस अवॉर्ड पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इसका हकदार नहीं हूं।' रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की बात करें तो इस फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को रिलीज हो रही है।
Love Story: कभी 'मैंने प्यार क्यों किया' के दौर में थे कैट-सलमान, बस एक किस ने रिश्ते में डाल दी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed