फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tigmanshu Dhulia wants focus only acting

अब पूरी तरह एक्टिंग पर फोकस करेगा ये मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर

Sat, 16 Feb 2019 10:53 AM IST
अरविंद अरविंद मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 16 Feb 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Tigmanshu Dhulia wants focus only acting
तिग्मांशु धूलिया - फोटो : file photo
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म में रामाधीर सिंह का रोल कर के लोकप्रिय हुए डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया का दिल अब एक्टिंग पर आ गया है। तिग्मांशु एक्टिंग में ही खुद को रमाने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुंबई में एक ईवेंट के दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में तिग्मांशु ने कहा कि एक्टिंग में मेहनत ज्यादा लगती है लेकिन खुद का काम देखकर मन को बड़ी तसल्ली भी होती है। हाल ही में तिग्मांशु जी5 की वेब सीरीज रंगबाज में दिखे थे। धूलिया ने अपना फिल्मी कैरियर शेखर कपूर निर्देशित फिल्म बैंडिट क्वीन से बतौर कास्टिंग निर्देशक शुरू किया था। 
विज्ञापन


तिग्मांशु 'साहब बीवी और गैंगस्टर', 'शाहिद' और 'तेवर' फिल्मों में भी अपना एक्टिंग टैलेंट दिखा चुके हैं। तेजी से पांव पसारते ओटीटी मार्केट को लेकर तिग्मांशु ने कहा कि वह जल्द ही वेब सिरीज के डायरेक्शन में उतरेंगे। फिलहाल वह इस फील्ड की बारीकियां सीख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पैदा हुए तिगमांशु धूलिया अपनी सुपरहिट फिल्म पान सिंह तोमर के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। टेलीविजन से अपना करियर शुरू करने वाले तिगमांशु की बतौर डायरेक्टर पिछली कुछ  फिल्में जैसे बुलेट राजा, साहब बीवी और गैंगस्टर 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। इन दिनों वह बारिशें और चाऊमीन नाम की एक फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed