फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback Thursday when Article 370 actress Yami gautam revealed she wanted to Quit Film Industry deets inside

Throwback Thursday: जब यामी गौतम ने इंडस्ट्री छोड़ने का कर लिया था इरादा, इस वजह से फिर बदला मन

Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय यामी गौतम ने एक समय बॉलीवुड को अलविदा कहने की मन बना लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक बातचीत के दौरान किया था।

विज्ञापन
Throwback Thursday when Article 370 actress Yami gautam revealed she wanted to Quit Film Industry deets inside
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यामी गौतम अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करती हैं। अब तक कई फिल्मों में वे दमदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों की वाहवाही लूट चुकी हैं। वे जल्दी ही आर्टिकल 370 नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की हो रही लगातार चर्चाओं के बीच आज हम आपको यामी से जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा को याद आई धर्मेंद्र की भविष्यवाणी, बोलीं - जब भी पटेल और देओल साथ आएंगे इतिहास बनेगा

विज्ञापन

इंडस्ट्री को छोड़ने का बना लिया था मन

आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय यामी ने एक समय बॉलीवुड को अलविदा कहने की मन बना लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक बातचीत के दौरान किया था। इस साक्षात्कार में यामी ने बताया था कि काम के बदले पहचान न मिलने की वजह से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का मन बना लिया था। 
Indrani Mukerjea: क्या इंद्राणी पर बनी डॉक्यू-सीरीज पर लगेगी रोक? सीबीआई ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

खेती का था इरादा

अभिनेत्री ने बताया था कि फिल्म बाला और उरी के पहले वे बॉलीवुड छोड़ना चाहती थीं, क्योंकि वे काम के बदले पहचान हासिल नहीं कर पा रही थीं। अभिनेत्री ने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने के बाद उनका इरादा खेती करने का था, लेकिन इस दौरान उनकी दोनों फिल्मों ने जबर्दस्त सफलता हासिल कर ली औऱ उनका इरादा बदल गया।
Dulquer Salmaan: दलपति विजय के बेटे जेसन निर्देशन में करेंगे डेब्यू, दुलकर सलमान निभाएंगे मुख्य भूमिका!

विज्ञापन

जबर्दस्त हिट रही थीं उरी और बाला

विक्की कौशल की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक टिकट खिड़की  पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, बाला भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। बाला में यामी गौतम की अदाकारी को भी लोगों ने खूब सराहा था।
Rakul-Jackky Wedding: रकुल प्रीत बनीं जैकी भगनानी की दुल्हनियां, यहां देखें शादी की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed