फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gadar 2 star Ameesha Patel reveals the close relationship Sunny Deol and his family they call her Kudiye

Ameesha Patel: अमीषा को याद आई धर्मेंद्र की भविष्यवाणी, बोलीं - जब भी पटेल और देओल साथ आएंगे इतिहास बनेगा

Wed, 21 Feb 2024 09:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 21 Feb 2024 09:52 PM IST
सार


फिल्म 'गदर 2' में अमीषा पटेल 'सकीना' की भूमिका में नजर आई थीं। अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए फिल्म 'गदर' से पहले मुझे पंजाबी नहीं आती थी, लेकिन धीरे-धीरे ही सही मैंने पंजाबी बोलना सीख लिया है। 'सकीना' ज्यादातर पंजाबी में ही बात करती थी।

विज्ञापन
Gadar 2 star Ameesha Patel reveals the close relationship Sunny Deol and his family they call her Kudiye
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने इन दिनों बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही हैं। वे साल 2023 में आई फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने 'गदर 2' की सफलता के साथ-साथ देओल परिवार के साथ अपने रिश्ते पर भी मीडिया से खुलकर बातें कीं। 
विज्ञापन


 'गदर 2' के दौरान सीखी पंजाबी 
फिल्म 'गदर 2' में अमीषा पटेल 'सकीना' की भूमिका में नजर आई थीं। अभिनेत्री कहती हैं, 'देखिए फिल्म 'गदर' से पहले मुझे पंजाबी नहीं आती थी, लेकिन धीरे-धीरे ही सही मैंने पंजाबी बोलना सीख लिया है। 'सकीना' ज्यादातर पंजाबी में ही बात करती थी। उस किरदार को निभाते हुए या सेट पर भी मैं सनी देओल के साथ पंजाबी में ही बातें करती थी।'
विज्ञापन


Indrani Mukerjea: क्या इंद्राणी पर बनी डॉक्यू-सीरीज पर लगेगी रोक? सीबीआई ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन
विज्ञापन


 देओल परिवार से है गहरा रिश्ता 
अमीषा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे 'गदर' की वजह से बॉलीवुड में एक और परिवार मिल गया। जब भी मैं सनी देओल के घर जाती हूं मैं उनकी मां के पांव छूती हूं। वे मुझे प्यार से 'कुड़िये' बुलाती हैं। मैं और बॉबी काफी अच्छे दोस्त हैं। वे सभी काफी मिलनसार लोग हैं और मुझे घर के सदस्य जैसा महसूस करवाते हैं, लेकिन मैं उनलोगों के सामने पंजाबी नहीं बोल पाती हूं।'

स्वर्ण मंदिर दर्शन को पहुंची नेहा, ट्रेडिशनल लुक ने जीता दिल

धर्मेंद्र की भविष्यवाणी आई याद
'गदर 2' से पहले अमीषा पटेल ने 'गदर: एक प्रेम कथा' में भी काम किया था। अमीषा बीते दिनों को याद करते हुए बोलती हैं, 'धरम जी मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को देखने के बाद उन्होंने मुझे गले से लगाते हुए कहा था कि जब भी पटेल और देओल साथ में आएंगे तो वह फिल्म इतिहास रचेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed