Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunidhi Chauhan song Love Me Like A Dog to feature in Ranbir Kapoor Love and War

लव एंड वॉर: क्या सुनिधि के गाने 'लव मी लाइक अ डॉग' को फिल्म में मिली जगह? ट्रेलर से पहले रिलीज होगा ट्रैक

Mon, 23 Nov 2026 02:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

  • संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • इस बीच खबर है कि निर्देशक इसके ट्रेलर से पहले इसका एक गाना रिलीज करने वाले हैं।
  • संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sunidhi Chauhan song Love Me Like A Dog to feature in Ranbir Kapoor Love and War
सुनिधि चौहान, लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' चर्चा में है। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि फिल्ममेकर 'लव एंड वॉर' का ट्रेलर रिलीज करने से पहले फिल्म का एक गाना रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अब मेकर्स ने इस गाने का टाइटल भी तय कर लिया है। भंसाली ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के ट्रेलर रिलीज से पहले भी गाने को रिलीज किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है गाने का टाइटल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनिधि चौहान ने 'लव मी लाइक अ डॉग' नाम का एक गाना गाया है। जो इस फिल्म के सबसे अहम गानों में से एक हो सकता है। उन्होंने इसे कुछ समय पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स इसे ट्रेलर रिलीज होने से पहले रिलीज कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। मेकर्स ने इसके बोल या म्यूजिकल स्टाइल के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। मेकर्स ने यह भी नहीं बताया है कि फिल्म के किन किरदारों या किस सीन पर यह गाना फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunidhi Chauhan song Love Me Like A Dog to feature in Ranbir Kapoor Love and War
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
भंसाली की फिल्मों में गानों को अहमियत
भंसाली के लिए संगीत हमेशा सिर्फ बैकग्राउंड से कहीं बढ़कर रहा है। उनके साउंडट्रैक अक्सर उनकी कहानियों की भावनात्मक जान होते हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ से लेकर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ तक, उनकी फिल्मों में गानों की हमेशा एक अहम जगह रही है। वह अलग-अलग शैलियों और पीढ़ियों के गायकों, संगीतकारों और गीतकारों को एक साथ लाने के लिए भी जाने जाते हैं।

'लव एंड वॉर' का म्यूजिक कैंपेन ट्रेलर आने से पहले शुरू होने की उम्मीद है लेकिन मेकर्स ने अभी तक यह नहीं बताया है कि पहला गाना कब रिलीज होगा। यह भी साफ नहीं है कि क्या 'लव मी लाइक अ डॉग' ही वह पहला गाना होगा जिससे म्यूजिक की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

Sunidhi Chauhan song Love Me Like A Dog to feature in Ranbir Kapoor Love and War
लव एंड वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'लव एंड वॉर'? 
  • 'लव एंड वॉर' के जरिए संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं। 
  • रणबीर के साथ उन्होंने आखिरी बार 'सांवरिया' में काम किया था, जबकि आलिया उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में लीड रोल में थीं। 
  • इस फिल्म के जरिए वे पहली बार विक्की कौशल के साथ भी काम कर रहे हैं। 
  • भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। 
  • यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed