गनमास्टर G9: 21 साल बाद फिर साथ आए इमरान और हिमेश, 'आशिक बनाया आपने' की यादें हुईं ताजा; फिल्म पर की बात
- अभिनेता इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया 21 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आए।
- दोनों शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।
- इसके अलावा इमरान ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी बात की।
विस्तार
21 साल के सफर को किया याद
इमरान ने हिमेश के साथ अपने 21 साल पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, 'यार, एक बात मैं कह सकता हूं कि देर आए, लेकिन दुरुस्त आए। 21 साल हो गए। फिल्में बदल गईं, गाने बदल गए और हम भी थोड़े बदल गए, लेकिन दर्शकों का प्यार आज भी वैसा ही है और हमेशा बना हुआ है।'
इमरान ने अपनी फिल्मों के गानों के लिए हिमेश को इसका पूरा श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'चाहे टीजर हो, ट्रेलर हो या गाने, इसका क्रेडिट मैं नहीं लूंगा। इसका पूरा श्रेय हिमेश को जाता है। यह उनका टैलेंट है। मुझे तो सिर्फ इतना कहा जाता था कि इधर से उधर जाओ और लिप-सिंक करो।'
वहीं, हिमेश रेशमिया ने भी इमरान की तारीफ करते हुए कहा, 'मेरा गाना हो या किसी और का, इमरान का म्यूजिक कभी फेल नहीं होता, क्योंकि इमरान तो इमरान हैं। कुछ कलाकार इमरान जैसे होते हैं, जो लिप-सिंक के साथ म्यूजिक को भी उसी तरह पेश करते हैं, जैसे अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते हैं। म्यूजिक को इतनी अच्छी तरह से पर्दे पर पेश करना भी बहुत बड़ी बात है।'
देखें वीडियो-
बता दें कि इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की यह मुलाकात फिल्म 'गनमास्टर G9' की रिलीज से पहले हुई है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज, दिखाई थाईलैंड की झलकियां; देखें नई तस्वीरें
