{"_id":"6b03ff0229f17d5100080783","slug":"rakesh-bedi-believes-the-1981-film-ek-duuje-ke-liye-was-bigger-hit-than-dhurandhar-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राकेश बेदी: 'जमील जमाली' के लिए 'धुरंधर' नहीं ये फिल्म थी सबसे बड़ी हिट, विलेन बनकर मिली थीं धमकियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
राकेश बेदी: 'जमील जमाली' के लिए 'धुरंधर' नहीं ये फिल्म थी सबसे बड़ी हिट, विलेन बनकर मिली थीं धमकियां
Mon, 23 Nov 2026 02:23 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
- अभिनेता राकेश बेदी ने 'धुरंधर' में 'जमील जमाली' का किरदार निभाया था।
- अब एक्टर 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया इवेंट का हिस्सा बने।
- वहां उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और कई किस्से शेयर किए।
विज्ञापन
राकेश बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' में 'जमील जमाली' का किरदार निभाकर चर्चा में आए अभिनेता राकेश बेदी ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया है। अब हाल ही में अभिनेता ने अपनी एक ऐसी फिल्म का जिक्र किया, जिसकी सफलता को वह 'धुरंधर' से भी बड़ा मानते हैं।
यह फिल्म साल 1981 में रिलीज हुई 'एक दूजे के लिए' थी। राकेश बेदी का कहना है कि उस दौर में सोशल मीडिया नहीं था, इसके बावजूद फिल्म का क्रेज इतना जबरदस्त था कि वह कई वर्षों तक सिनेमाघरों में चलती रही।

Trending Videos
राकेश बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले राकेश बेदी?
दरअसल, 21 नवंबर को गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में 'धुरंधर' की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर राकेश बेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने इंडियन पैनोरमा सेक्शन का उद्घाटन भी किया। स्क्रीनिंग के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने फिल्म की सफलता पर बात की। इसी दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए 'एक दूजे के लिए' की कामयाबी का किस्सा सुनाया।

- फोटो : एएनआई
'एक दूजे के लिए' की सफलता को बताया 'धुरंधर' से बड़ा
राकेश बेदी ने कहा कि वह 'एक दूजे के लिए' का हिस्सा थे और आज की पीढ़ी इस फिल्म की सफलता का अंदाजा भी नहीं लगा सकती। उनके मुताबिक, यह फिल्म 'धुरंधर' से भी बड़ी हिट थी।
उन्होंने बताया कि उस समय सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन फिल्म देश के अलग-अलग शहरों में चार से पांच साल तक चलती रही। दर्शक फिल्म के किरदारों से इस कदर जुड़ गए थे कि उन्हें पर्दे पर देखकर असल जिंदगी में भी वैसी ही प्रतिक्रिया देते थे।
मिलती थीं जान से मारने की धमकियां
राकेश बेदी ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह एक कॉमिक अंदाज वाले विलेन बने थे। उनके किरदार की वजह से ही फिल्म के हीरो और हीरोइन की मौत हो जाती है। ऐसे में दर्शक उनसे नाराज हो गए थे और उन्हें चिट्ठियां लिखकर जान से मारने की धमकियां तक देते थे। एक्टर ने कहा, 'उस समय फोन नहीं हुआ करते थे, इसलिए मुझे चिट्ठियां आती थीं। उनमें लिखा होता था कि हम आपको मार डालेंगे। आपकी वजह से ये दोनों मर गए।'

राकेश बेदी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से भी मिली थी बड़ी सफलता
अभिनेता ने अपने लोकप्रिय टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस शो को भी काफी सफलता मिली थी, लेकिन उस दौर में सोशल मीडिया नहीं होने के कारण कामयाबी का दायरा सीमित रहता था। वहीं, 'धुरंधर' की सफलता बिल्कुल अलग है।
राकेश के मुताबिक, पिछले 10-15 वर्षें में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन इतनी बड़ी सफलता का अनुभव नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि 'धुरंधर' की कामयाबी बेमिसाल है। सिनेमा के जानकार अब भारतीय सिनेमा के इतिहास को तीन बड़े पड़ावों में बांट रहे हैं- 'मुगल-ए-आजम' (1960), 'शोले' (1975) और 'धुरंधर'।