फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dalpati Vijay son Jason debut in movie direction Dulquer Salmaan will play the lead role know details

Dulquer Salmaan: दलपति विजय के बेटे जेसन निर्देशन में करेंगे डेब्यू, दुलकर सलमान निभाएंगे मुख्य भूमिका!

Wed, 21 Feb 2024 07:24 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 07:24 PM IST
सार

जेसन संजय की इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा ध्रुव विक्रम और विजय सेतुपति की भी मुख्य भूमिका होने की चर्चा है। फिल्म में निर्देशक शंकर की बेटी अदिति शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।

विज्ञापन
Dalpati Vijay son Jason debut in movie direction Dulquer Salmaan will play the lead role know details
दुलकर सलमान और जेसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के बेटे जेसन संजय के अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने दुलकर सलमान को मुख्य भूमिका के लिए चुना है। गौरतलब है कि संजय ने साल 2009 में अपने पिता विजय के साथ फिल्म 'वेट्टाइक्करन' में ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया था। अब 14 साल बाद जेसन निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

फिल्म में विजय सेतुपति के होने की भी चर्चा
बीते साल ही 'लाइका प्रोडक्शन हाउस' ने इसकी जानकारी दी थी। अब चर्चा है कि जेसन संजय की पहली फिल्म में दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में ध्रुव विक्रम और विजय सेतुपति की भी मुख्य भूमिका निभाने की चर्चा है। इसके अलावा खबर यह भी सामने आ रही है कि फिल्म में निर्देशक शंकर की बेटी अदिति शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। वहीं, एआर रहमान के बेटे एआर अमीन इस फिल्म में संगीत देंगे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Trisha Krishnan: एवी राजू ने मांगी तृषा कृष्णन से माफी, बोले- उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया

विज्ञापन
विज्ञापन

दुलकर सलमान की आगामी फिल्में
वहीं, अगर दुलकर सलमान के आगामी फिल्मों की बात करें तो वे वेंकी एटलुरी की फिल्म 'लकी बस्खर' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। इसके अलावा दुलकर मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' का भी हिस्सा हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन, जयम रवि, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की दुनिया में कार्तिक ने किया तृप्ति डिमरी का स्वागत, यूजर्स बोले- 'भाभी 3'?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed