फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   docu-series on The Indrani Mukerjea Story Buried Truth CBI moves HC for stay on upcoming release deets inside

Indrani Mukerjea: क्या इंद्राणी पर बनी डॉक्यू-सीरीज पर लगेगी रोक? सीबीआई ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

Wed, 21 Feb 2024 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Feb 2024 08:07 PM IST
सार

द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' शीना बोरा के लापता होने की कहानी बयां करती हुई नजर आएगी। इसके प्रीमियर के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 23 फरवरी की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
docu-series on The Indrani Mukerjea Story Buried Truth CBI moves HC for stay on upcoming release deets inside
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ - फोटो : Social media

विस्तार

शीना बोरा की हत्या की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक विशेष अदालत की ओर से अपील खारिज होने के एक दिन बाद जांच एंजेंसी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

Vijay Devarakonda: विजय ने फैंस से किया खास वादा, बोले- 90 प्रतिशत अंक लाने पर आपसे करूंगा मुलाकात

विज्ञापन

हाई कोर्ट पहुंची सीबीआई

एजेंसी ने उच्च न्यायालय को बताया है कि इंद्राणी गवाहों को प्रभावित न करने की लगाई गई शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं, जिसकी वजह से सीबीआई उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने के लिए एक याचिका दायर करने पर विचार कर रही है। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने डॉक्यूमेंट्री-सीरीज के निर्माताओं से पूछा कि क्या हत्या के मुकदमे में जिन गवाहों से पूछताछ होनी बाकी है, वे सीरीज में शामिल हैं।

23 फरवरी को होगा प्रीमियर

द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ' शीना बोरा के लापता होने की कहानी बयां करती हुई नजर आएगी। इसका प्रीमियर 23 फरवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। विशेष अदालत ने मंगलवार को डॉक्यू-सीरीज पर रोक लगाने की सीबीआई की याचिका को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन

सीबीआई के वकील ने कही यह बात

केंद्रीय जांच ब्यूरो के वकील श्रीराम शिरसाट ने बुधवार को हाई कोर्ट में कहा कि डॉक्यू-सीरीज मेकर्स को एजेंसी इसको लेकर एक बार परामर्श किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सीबीआई डॉक्यू-सीरीज की रिलीज पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग नहीं कर रही है, बल्कि इस केस की सुनवाई खत्म होने तक रोक लगाने का अनुरोध कर रही है। फिलहाल इस मामले को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार से उठा पर्दा, निर्देशक ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed