Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kasautii Zindagi Kay komolika actress urvashi Dholakia shares emotional For her twin sons Kshitij and Sagar

उर्वशी ढोलकिया: 'तुम दोनों के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा', एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों के लिए लिखा भावुक नोट

Mon, 23 Nov 2026 03:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 23 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

  • Urvashi Dholakia: अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
  • इसमें उन्होंने अपने दोनों बेटों क्षितिज और सागर के लिए दिल छूने वाला नोट लिखा है।
  • अभिनेत्री ने बेटों को यकीन दिलाया है कि वे जिंदगी में किसी भी मोड़ पर होंगे, वे हमेशा उनके साथ रहेंगी।

विज्ञापन
Kasautii Zindagi Kay komolika actress urvashi Dholakia shares emotional For her twin sons Kshitij and Sagar
उर्वशी ढोलकिया अपने बेटों क्षितिज और सागर के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashidholakia

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित शो 'कसौटी जिंदगी की' में कमोलिका का रोल निभाकर उर्वशी ढोलकिया ने खूब लोकप्रियता बटोरी। आज भी लोग उनका असली नाम चाहें जानें या न जानें, मगर उन्हें देखते ही कमोलिका जरूर याद आ जाएगी। अभिनेत्री दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Kasautii Zindagi Kay komolika actress urvashi Dholakia shares emotional For her twin sons Kshitij and Sagar
उर्वशी ढोलकिया अपने बेटों क्षितिज और सागर के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashidholakia

16 की उम्र में शादी 17 की उम्र में मां बनीं उर्वशी
उर्वशी ढोलकिया की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 की उम्र में उन्होंने शादी कर ली थी। 17 की उम्र में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा नहीं चली। 18 की उम्र में अभिनेत्री का तलाक हो गया था। अपने बेटों क्षितिज और सागर की परवरिश उन्होंने ही की है। आज सोमवार को उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेटों के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ दिल छूने वाला लंबा नोट लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kasautii Zindagi Kay komolika actress urvashi Dholakia shares emotional For her twin sons Kshitij and Sagar
उर्वशी ढोलकिया अपने बेटों क्षितिज और सागर के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashidholakia

'तुम सिर्फ मेरे बेटे नहीं, मेरे दिल का टुकड़ा हो'
उर्वशी ने लिखा है, 'मेरे प्यारे बेटों, जिनसे मैं ताउम्र प्यार करूंगी। कुछ फीलिंग्स ऐसी होती हैं, जिन्हें शब्दों में कभी नहीं बताया जा सकता। तुम्हारे लिए मेरा प्यार ऐसा ही है। तुम सिर्फ मेरे बेटे नहीं, मेरे दिल का टुकड़ा हो। तुम वही छोटे बच्चे हो, जिन्हें मैंने कभी अपनी बाहों में लिया था। वे युवा लड़के, जिन्हें मैंने बड़ा होते देखा है और वो दुआएं, जिनके लिए मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।
कभी-कभी मैं तुम्हें देखती हूं और सोचती हूं कि इतने साल कहां चले गए? तुम्हारे बचपन की यादें आज भी मेरे दिल में ताजा हैं। तुम कितने भी बड़े क्यों न हो जाओ, मेरा एक हिस्सा हमेशा उन छोटे चेहरों को दिखेगा। जानी-पहचानी आवाजों को सुनेगा। तुम्हें पास रखने की खुशी को याद रखेगा'।

विज्ञापन

बेटों को लेकर क्या है उर्वशी की ख्वाहिश?
आगे लिखा है, 'मालूम है कि जिंदगी तुम्हें तुम्हारे अपने सफर पर ले जाएगी। तुम अपने फैसले खुद करोगे। अपने सपने खुद बनाओगे और अपनी खूबसूरत जिंदगी बनाओगे। मेरी भी सिर्फ इतनी ही ख्वाहिश है कि तुम खुश रहो, प्यार, सम्मान और सुकून के साथ रहो। लेकिन मैं चाहती हूं कि तुम एक बात हमेशा याद रखो। तुम्हें कभी भी मेरा प्यार कमाना नहीं पड़ेगा। मुझे गर्व महसूस कराने के लिए तुम्हें कभी परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है। तुम्हें हमेशा प्यार किया जाएगा, क्योंकि तुम मेरे बेटे हो।
अभिनेत्री आगे लिखती हैं, 'मेरे दिल में तुम्हारा एक घर हमेशा रहेगा। एक ऐसी जगह, जहां तुम्हें समझा जाएगा। प्यार किया जाएगा। माफ किया जाएगा और बहुत ज्यादा प्यार किया जाएगा। अगर मैं तुम्हें इस दुनिया में कुछ दे सकती, तो वह यह पक्का यकीन होगा कि तुम्हें उससे कहीं ज्यादा प्यार किया जाएगा, जितना तुम कभी जान भी नहीं पाओगे। प्यारे बेटों, हो सकता है मैं तुम्हारी जिंदगी के हर पल में तुम्हारा हाथ न थाम पाऊं, लेकिन मैं तुम्हें हमेशा अपने दिल में रखूंगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed