{"_id":"652b7fc17374ad043b0df42f","slug":"three-times-oscar-nominated-actress-piper-laurie-passes-away-at-the-age-of-91-in-los-angeles-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Piper Laurie: ऑस्कर नॉमिनेटेड पाइपर लॉरी का निधन, अभिनेत्री ने 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Piper Laurie: ऑस्कर नॉमिनेटेड पाइपर लॉरी का निधन, अभिनेत्री ने 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
Sun, 15 Oct 2023 11:29 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 15 Oct 2023 11:29 AM IST
सार
अभिनेत्री पाइपर लॉरी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यूएस स्थित मीडिया आउटलेट डेडलाइन के मुताबिक, पाइपर लॉरी का निधन शनिवार, 14 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ है।
विज्ञापन
Piper Laurie
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तीन बार ऑस्कर नॉमिनेटेड और एमी विनर अभिनेत्री पाइपर लॉरी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यूएस स्थित मीडिया आउटलेट डेडलाइन के मुताबिक, पाइपर लॉरी का निधन शनिवार, 14 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में हुआ है। खबर के मुताबिक वह कुछ समय से काफी बीमार चल रही थीं। लॉरी के निधन के बाद उनके चाहने वालों के बीच दुख की लहर दौड़ गई है।
ऑस्कर के लिए हो चुकी थीं नॉमिनेटेड
पाइपर लॉरी एमी के लिए नौ बार और अकादमी पुरस्कार के लिए तीन बार नामांकित हो चुकी हैं। लॉरीको उनके शो 'ट्विन पीक्स' में उनके शानदार अभिनय के लिए भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, वह इस शो में अपने काम के लिए 1990 और 1991 में एमी के लिए नॉमिनेटेड हुई थीं।
Leo: 'लियो' की रिलीज से पहले लोकेश कनगराज ने साझा की यह जानकारी, थलापति विजय को लेकर क्या बोले निर्देशक
विज्ञापन
यूनिवर्सल स्टूडियो के साथ की थी शुरुआत
अभिनेत्री पाइपर लॉरी ने 18 साल की उम्र में यूनिवर्सल-इंटरनेशनल (अब यूनिवर्सल स्टूडियो) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। पाइपर लॉरी ने रोनाल्ड रीगन, रॉक हडसन, टोनी कर्टिस और न्यूमैन सहित अन्य अभिनेताओं के साथ काम किया था। ऑस्कर नॉमिनेटेड अभिनेत्री पाइपर लॉरी आखिरी बार वर्ष 2018 में फिल्म 'व्हाइट बॉय रिक' में नजर आई थीं।
Bobby Deol: बॉबी देओल ने बताया क्यों हो रही है 'अपने 2' बनने में देर? यह गलती नहीं दोहराएंगे अभिनेता
मैनेजर रोसेनबर्ग ने कही यह बात
लॉरी की मैनेजर रोसेनबर्ग ने उनके निधन के जानकारी देते हुए कहा कि लॉरी को अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक और एक अच्छे इंसान के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि पाइपर लॉरी का जन्म 22 जनवरी, 1932 को डेट्रॉइट, मिशिगन में रोसेटा जैकब्स के रूप में हुआ था। अभिनेत्री को 'कैरी' और 'द हसलर' जैसे शोज में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था।
Bigg Boss 17: चूहे बिल्ली की तरह लड़ते दिखे ये दो कंटेस्टेंट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, शॉक्ड हुए सलमान खान