Bigg Boss 17: चूहे बिल्ली की तरह लड़ते दिखे ये दो कंटेस्टेंट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, शॉक्ड हुए सलमान खान
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर आज बस इंतजार खत्म होने वाला है। शो का नया सीजन आज यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा।
विस्तार
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर आज बस इंतजार खत्म होने वाला है। शो का नया सीजन आज यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस' लवर्स के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।
दरअसल, कलर्स चैनल की तरफ से शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आपस में तू-तू, मैं-मैं करते सुनाई दे रहे हैं। जिसके बाद सलमान खान भी शॉक्ड रह जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं और इनका ब्रेकअप भी हो चुका है। 'उडारियां' फेम एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Promo #BiggBoss17
— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 14, 2023
Its #IshaMalviya vs #AbhishekKumar already on stage with #SalmanKhan pic.twitter.com/sogOYASsgz
वहीं, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। कुछ के वीडियो भी दिखाए गए हैं। कंटेस्टेंट्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, तहलका प्रैंक यूट्यूबर सनी आर्य जैसे नाम शामिल हैं। एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का इंट्रो देते हुए उनका वेलकम घर के अंदर कराया जाता है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कपल के तौर पर सलमान खान के सामने एंट्री लेते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने बताया क्यों हो रही है 'अपने 2' बनने में देर? यह गलती नहीं दोहराएंगे अभिनेता