फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   This new trailer of Riteish Deshmukh Bank Chor released and it’s damn funny

'बैंक चोर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, कपिल शर्मा को बताया बेवफा

Fri, 12 May 2017 08:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Fri, 12 May 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
This new trailer of Riteish Deshmukh Bank Chor released and it’s damn funny
बैंक चोर

रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'बैंक चोर' का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें पहले वाले ट्रेलर को एडिट कर उसमें कुछ डायलॉग्स और सीन जोड़े गए हैं। इस ट्रेलर में खास बात ये है ‌कि इसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को मुद्दे को भी उठाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चलने वाले जोक्स को पुराने वाले ट्रेलर में जोड़कर इसे नया बना दिया गया है। इसमें कपिल शर्मा को बेवफा बताया गया है। ट्रेलर के शुरुआत फिल्म के ट्रेलर को बकवास बताया गया। फिर ये भी कहा गया कि ऐसे बकवास ट्रेलर को कौन देखेगा इसलिए हमने खुद की ले ली।
विज्ञापन


वाई फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्‍म में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर के हिसाब से ये दुनिया के सबसे घटिया चोर हैं और चोरी के लिए चुना दिन भी इनके लिए अनुकूल नहीं है। फिल्म में विवेक ओबरॉय और रिया चक्रबर्ती भी हैं। विवेक फिल्म में सीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है। वहीं रिया फिल्म में क्राइम रिपोर्टर गायत्री गागुंली बनीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्म में बाबा सहगल भी हैं जो एक बड़ा ही मजेदार डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, 'लिप्स हैं तेरे लाल, काले हैं तेरे बाल, पहले आया अन्ना बाद में केजरीवाल।' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। सभी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं।

देखें ट्रेलर-

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed