{"_id":"5908641c4f1c1bcc34442727","slug":"sunny-leone-challenged-virendra-sehwag-for-commentry","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी लियोनी ने वीरेंद्र सहवाग को दिया आईपीएल कमेंट्री का चैलेंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी लियोनी ने वीरेंद्र सहवाग को दिया आईपीएल कमेंट्री का चैलेंज
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Tue, 02 May 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
सनी लियोनी
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एक साथ आईपीएल की कमेंट्री करते नजर आएंगे। जी हां ये बात बिल्कुल सच है। साल की शुरुआत में बॉलीवुड के किंग खान के साथ आइटम नंबर पेश कर करने के बाद अब सनी खेल की दुनिया में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं लेकिन मैदान में नहीं बल्कि कमेंट्री बॉक्स में।
विज्ञापन
सनी ने क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को अपने साथ कमेंट्री करने का चैलेंज दिया है। अब दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में सनी किसी निजी ऐप के लिए मसाला कमेंट्री करती नजर आएंगी। इससे पहले भी सनी कॉमेडी मास्टर सुनील ग्रोवर के साथ कोलकाता नाइट राइडर और किंग्स Xl पंजाब के मैच के दौरान मसाला कमेंट्री कर चुकी है। ये कमेंट्री क्रिकेट के आधिकारिक कमेंट्री से थोड़ी अलग होती है। इसमें क्रिकेट का मजा बॉलीवुड का तड़का लगाकर दिया जाता है।
विज्ञापन
सिर्फ इतना ही नहीं कमेंट्री के दौरान सनी अपने अगले मैच मसाला कमेंट्री के लिए पार्टनर की तलाश भी करेंगी। आपको बता दें कि क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सनी की तस्वीर के साथ इस मसाला कमेंट्री की जानकारी शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि सनी जी क्या आप तैयार हैं (सनी जी आर यू रेडी?)
विज्ञापन