Viral Video: 67 की उम्र में एक्शन सीन्स करता है ये हीरो, इस फिल्म में विलेन बने रणदीप हुड्डा का किया सामना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें 67 साल का एक बॉलीवुड हीरो खुद ही अपने एक्शन सीन्स कर रहा है। जानिए कौन है वो एक्टर? इन दिनों अभिनेता क्यों चर्चा में है?
विस्तार
करियर की शुरुआत से ही इस एक्टर की इमेज एक्शन हीरो की रही है। एक्शन फिल्मों में उसके डायलॉग भी खूब चर्चित रहे। हाल ही में बॉलीवुड की एक एक्शन फिल्म में ये एक्टर नजर आया। इसी फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 67 साल का ये हीरो खुद ही अपने एक्शन सीन्स कर रहा है। जानिए कौन है वो एक्टर?
एक्शन सीन्स के वीडियो को फैंस ने किया पसंद
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें हालिया रिलीज एक फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग को साझा किया गया। इसमें फिल्म का लीड हीरो, जो कि असल जिंदगी में 67 साल है, जमकर एक्शन कर रहा है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने भी हीरो को खूब सराहा। कई यूजर्स ने कहा कि जहां नए हीरो बॉडी डबल का इस्तेमाल एक्शन सीन्स के लिए करते हैं, वहीं ये उम्रदराज एक्टर अपने सीन्स खुद कर रहा है, जो तारीफ के काबिल बात है।
इन दिनों ‘सॉरी बोल’ डायलॉग हुआ फेमस
जिस हीरो की हम बात रहे हैं, इन दिनों उसकी एक नई फिल्म का डायलॉग-‘सॉरी बोल’ पॉपुलर हो रहा है। इससे पहले भी ढाई किलो का हाथ वाला इनका डायलॉग पॉपुलर रहा। आपने सही पहचाना। हम बात कर रहे हैं, सनी देओल की। इन दिनों उनकी फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में लगी है। इसमें रणदीप हुड्डा एक खतरनाक विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। ‘जाट’ का एक्शन लोगों का पसंद आ रहा है। अब सोशल मीडिया पर सनी देओल का खुद ही अपने एक्शन सीन्स करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी सराहा रहे हैं।
#FackCheck #Jaat Where So Called Action Heroes From South, Spy & Cop Universe Are Using Body Doubles For Stunts, Here Is The OG Action Hero Performing His Own Stunts For Jaat🔥
Take A Bow @iamsunnydeol 🙇 @megopichand #MythriMovies
pic.twitter.com/kwwsw93uHS — Bollywood Legacy Channel (@LegacyChannel_) April 15, 2025
इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल
फिल्म ‘जाट’ के अलावा सनी देओल ‘लाहौर 1947’ और ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म ‘गदर’ का तीसरा पार्ट बनने की बात भी चल रही है। सनी देओल की ‘गदर’ सीरीज की दो फिल्मों को दर्शकों ने काफी सराहा है।