फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   These film and series including Saif Ali Khan, Rani Mukerji’s Bunty Aur Babli 2 will now stream on Ott

Bunty Aur Babli 2 on OTT: ओटीटी पर पहुंची बंटी और बबली 2, इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज

Fri, 17 Dec 2021 06:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 17 Dec 2021 06:11 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड को खास बनाने के लिए अब बंटी और बबली 2 के अलावा चार और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नीचे पढ़िए...

विज्ञापन
These film and series including Saif Ali Khan, Rani Mukerji’s Bunty Aur Babli 2 will now stream on Ott
Bunty Aur Babli 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

विस्तार

सैफ अली खान, रानी मुखर्जी स्टारर "बंटी और बबली 2" आज यानी 17 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बात की जानकारी देते हुए अमेज़न ने एक ट्वीट साझा किया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा कि "बंटी और बबली 2" ने आपके लिए मुसीबत दोगुनी कर दी है, आशा है कि आप अपने दिलों को लूटवाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिनों बाद ओटीटी पर फिल्म होगी स्ट्रीम

बता दें कि "बंटी और बबली 2" इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित, यह 2005 की फिल्म "बंटी और बबली" का पार्ट-2 है, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। "बंटी और बबली 2" में कॉन आर्टिस्ट कपल्स की दो पीढ़ियां हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।

विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज व फिल्मों 

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर "बंटी और बबली 2" के अलावा आपके मनोरंजन के लिए "डी-कपल्ड" नामक सीरीज रिलीज हो रही है। आर माधन और सुरवीन चावला की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

  • इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक्शन- एडवेंचर फैंटेसी थ्रिलर वेब सीरीज "द विचर" का दूसरा सीजन भी रिलीज किया जाएगा। इसमें हेनरी कैविल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर "420 आईपीसी" रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा, विनय पाठक, रणवीर शौरी और गुल पनाग मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। 

  • सोनी लिव पर गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में हुए घोटाले पर बनी वेब सीरीज "द व्हिसलब्लोअर" स्ट्रीम हो चुकी है। यह सीरीज व्यापम घोटाले पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed