Bunty Aur Babli 2 on OTT: ओटीटी पर पहुंची बंटी और बबली 2, इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड को खास बनाने के लिए अब बंटी और बबली 2 के अलावा चार और वेब सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। नीचे पढ़िए...
विस्तार
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी स्टारर "बंटी और बबली 2" आज यानी 17 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस बात की जानकारी देते हुए अमेज़न ने एक ट्वीट साझा किया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने लिखा कि "बंटी और बबली 2" ने आपके लिए मुसीबत दोगुनी कर दी है, आशा है कि आप अपने दिलों को लूटवाने के लिए तैयार हैं।
Bunty aur Babli 2 has double the trouble in store for you, hope you’re prepared to get your hearts robbed 💰#BuntyAurBabli2OnPrimehttps://t.co/RTPXkd3KG5#SaifAliKhan #RaniMukerji @SiddhantChturvD #Sharvari @TripathiiPankaj #VarunVSharma @yrf @BuntyAurBabli2_ pic.twitter.com/AYic7tvgzT
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) December 17, 2021
28 दिनों बाद ओटीटी पर फिल्म होगी स्ट्रीम
बता दें कि "बंटी और बबली 2" इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। थिएटर्स में रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद अब फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। वरुण शर्मा द्वारा निर्देशित, यह 2005 की फिल्म "बंटी और बबली" का पार्ट-2 है, जिसमें अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। "बंटी और बबली 2" में कॉन आर्टिस्ट कपल्स की दो पीढ़ियां हैं जो एक-दूसरे के खिलाफ हो जाती हैं।
ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज व फिल्मों
- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर "बंटी और बबली 2" के अलावा आपके मनोरंजन के लिए "डी-कपल्ड" नामक सीरीज रिलीज हो रही है। आर माधन और सुरवीन चावला की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
- इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक्शन- एडवेंचर फैंटेसी थ्रिलर वेब सीरीज "द विचर" का दूसरा सीजन भी रिलीज किया जाएगा। इसमें हेनरी कैविल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
- ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर "420 आईपीसी" रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा, विनय पाठक, रणवीर शौरी और गुल पनाग मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
- सोनी लिव पर गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में हुए घोटाले पर बनी वेब सीरीज "द व्हिसलब्लोअर" स्ट्रीम हो चुकी है। यह सीरीज व्यापम घोटाले पर आधारित है।