{"_id":"651ea121f4009c4736095be8","slug":"the-vaccine-war-vivek-agnihotri-heaps-praise-on-pm-modi-for-lauding-scientists-efforts-in-making-vaccines-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Vaccine War: पीएम मोदी ने की 'द वैक्सीन वॉर' की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Vaccine War: पीएम मोदी ने की 'द वैक्सीन वॉर' की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर कही यह बात
Thu, 05 Oct 2023 05:12 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:12 PM IST
सार
'द वैक्सीन वॉर' को विवेक अग्निहोत्री ने काफी प्रमोट भी किया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द वैक्सीन वॉर की तारीफ की है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मगर उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। डायरेक्टर की इन उम्मीदों पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है। 'द वैक्सीन वॉर' को विवेक अग्निहोत्री ने काफी प्रमोट भी किया था, लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द वैक्सीन वॉर की तारीफ की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कही यह बात
हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने 'द वैक्सीन वॉर' का जिक्र करते हुए कहा 'मैंने सुना है एक फिल्म आई है 'द वैक्सीन वॉर'. अच्छा है हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोविड से लड़ाई लड़ने के लिए रात दिन मेहनत की। अपनी लैब में एक ऋषि की तरह साधना की। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भी अदभूत काम किया। उन सारी बातों को 'द वैक्सीन वॉर' में दिखाया गया है। उस फिल्म को देखने के बाद गर्व हो रहा है कि हमारे वैज्ञानिकों ने ऐसा-ऐसा काम किया है।'
विज्ञापन
28 सितंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि 'द वैक्सीन वॉर' फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हुई थी। चिकित्सा विज्ञान फिल्म भारत में सीओवीआईडी -19 महामारी की चपेट में आने के बाद कोवैक्सिन विकसित करते समय भारतीय वैज्ञानिकों के सामने आने वाली चुनौतियों का वर्णन करती है। यह फिल्म भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के संघर्षों पर आधारित है। इससे पहले अगस्त में, निर्माताओं ने इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर के तहत अमेरिका में द वैक्सीन वॉर की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mission Raniganj: सेंसर बोर्ड के सदस्यों को पसंद आई 'मिशन रानीगंंज', फिल्म के लिए खड़े होकर बजाई तालियां