फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Vaccine War fame Vivek Agnihotri reacts to Twitter user saying his films are not worth watching

Vivek Agnihotri: 'आपकी फिल्म देखने लायक नहीं है' यूजर के कमेंट पर भड़के विवेक, बोले- यह डर अच्छा है

Mon, 25 Sep 2023 01:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Sep 2023 01:54 PM IST
सार

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के एक साल से भी ज्यादा समय बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
The Vaccine War fame Vivek Agnihotri reacts to Twitter user saying his films are not worth watching
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के एक साल से भी ज्यादा समय बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ उन वैज्ञानिकों की कहानी है, जो स्वदेशी BBV152 वैक्सीन विकसित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब हाल ही में, विवेक ट्विटर यूजर को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने उनकी फिल्म देखने के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन

फिल्म का इंतजार कर रहे हैं दर्शक

पिछले साल ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स देने के बाद विवेक अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। विवेक की यह फिल्म इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पल्लवी जोशी, नाना पाटेकर, गिरिजा ओक और राइमा सेन की प्रमुख भूमिकाओं वाली यह फिल्म कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई पर आधारित है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Shailesh Lodha: शैलेष लोढ़ा ने बताई 'तारक मेहता' छोड़ने की वजह, असित मोदी के अभद्र व्यवहार से हो गए थे दुखी?

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर के कमेंट पर भड़के विवेक  

द वैक्सीन वॉर की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हो गई। जैसे ही विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की, एक यूजर ने उन्हें जवाब दिया और लिखा, "मेरी राय में आपकी फिल्में देखने लायक नहीं हैं। इसलिए लोगों से अपील करूंगा कि वे अपना समय बर्बाद न करें। प्रभु श्री राम जी आपको कुछ सद्बुद्धि दें।" यूजर जवाब देते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, 'आपने इस ट्वीट को लिखने में समय बर्बाद किया। इसका मतलब है कि आप चिंतित हैं। ये डर अच्छा है।'

Indias Best Dancer 3: शो को मिले अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट, सेमी-फिनाले राउंड में बूगी एलएलबी हुए बाहर

विज्ञापन

यह सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। पल्लवी जोशी और आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। दर्शकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed