फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala story Director sudipto sen says we have done the service to the islam by making film

Sudipto Sen: फिल्म पर लगे आरोपों पर बोले सुदीप्तो सेन, बताया कैसे 'द केरल स्टोरी' के जरिए की इस्लाम की सेवा

Wed, 17 May 2023 05:46 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 17 May 2023 05:46 PM IST
सार

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दावा है कि इस फिल्म में केरल में करीब 32 हजार महिलाओं को लव जिहाद में फंसाने, उनका धर्म परिवर्तन करने और फिर उनको आतंकी गतिविधियों में शामिल करके शोषण करने की असल कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन
The Kerala story Director sudipto sen says we have done the service to the islam by making film
सुदिप्तो सेन, द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदा शर्मा स्टारर फिल्म द केरल स्टोरी इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दावा है कि इस फिल्म में केरल में करीब 32 हजार महिलाओं को लव जिहाद में फंसाने, उनका धर्म परिवर्तन करने और फिर उनको आतंकी गतिविधियों में शामिल करके शोषण करने की असल कहानी दिखाई गई है। अब फिल्म के मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ महिलाओं को दुनिया के सामने पेश करते हुए दावा किया कि ये महिलाएं केरल में हुए धर्म परिवर्तन की असल पीड़िताएं हैं।

विज्ञापन

इन महिलाओं को लेकर मेकर्स ने दावा किया कि इन सभी को इस्लाम कबूल करवाया गया था, लेकिन अब फिर ये वापस हिंदू धर्म में आ गईं हैं। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने फिल्म पर लगे आरोपों पर देते हुए कहा कि ये फिल्म किसी भी धर्म के बारे में नहीं है। न ही हिंदू के बारे में, न ईसाई के बारे में है और न ही मुसलमान के बारे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala story Director sudipto sen says we have done the service to the islam by making film
द केरल स्टोरी। - फोटो : amar ujala

सुदीप्तो सेन ने कहा कि हमने लोगों को ये बताया कि उनके धर्म का गलत इस्तेमाल हो रहा है। मुझे लगता है कि ऐसा करके हमने इस्लाम धर्म की सेवा की है। उन्होंने दावा किया कि केरल की एक 20 साल की लड़की ने उनसे सोशल मीडिया पर लिखकर माफी मांगी। उन्होंने दावा किया कि उस लड़की ने फिल्म देखने के बाद मुझे गाली देने के लिए मुझसे माफी मांगी।

विज्ञापन

बता दें कि द केरल स्टोरी वह फिल्म है जो इस वक्त द कश्मीर फाइल्स की तरह चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के निर्माता सुदीप्तो सेन ने इसकी ऐसी कहानी बयां की है, जिसको देखने के बाद रूह कांप जाएगी। इस फिल्म में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसा गंभीर मुद्दा भी उठाया गया है। यह फिल्म हॉस्टल में रहने वाली उन युवतियों की कहानी है जिनको लव जिहाद में फंसाने के बाद सीरिया भेज दिया है और वहां से उनकी वापसी की कोई राह नहीं है।

यह भी पढ़ें:  राम चरण Jr NTR के साथ काम करने इच्छुक हैं निर्देशक रॉब मार्शल, बोले- उन्होंने मेरा दिल जीत लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed