फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story Director Sudipto Sen Reaction on 100 Crore Collection Said I Knew Its Potential

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के 100 करोड़ की कमाई पर आया सुदीप्तो सेन का रिएक्शन, बोले- खुश हूं लेकिन...

Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 14 May 2023 10:07 PM IST
सार

उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, ''इस फिल्म की सफलता से मुझे खुशी है, लेकिन इससे मैं ओवर कॉन्फिडेंट नहीं हुआ हूं।''

विज्ञापन
The Kerala Story Director Sudipto Sen Reaction on 100 Crore Collection Said I Knew Its Potential
सुदीप्तो सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। टिकट खिड़की पर फिल्म की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि बहुत कम समय में  ही छोटे बजट में बनी यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस क्लब में शामिल होने के बाद अब फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो रॉय का इस पर रिेएक्शन सामने आया है। फिल्म को मिल  रहे प्यार पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन

Akshay Kumar: किंग्स चार्ल्स तृतीय का कोरोनेशन देखने वालों पर ट्विंकल का तंज, अक्षय ने किया पत्नी का सपोर्ट

विज्ञापन

सुदीप्तो ने कही यह बात

उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा, ''इस फिल्म की सफलता से मुझे खुशी है, लेकिन इससे मैं ओवर कॉन्फिडेंट नहीं हुआ हूं। मेरे पास बताने के लिए ऐसी बहुत सी कहानियां हैं। मुझे पता था कि यह फिल्म जरूर सफल होगी। मैंने इस प्रोजेक्ट पर सात साल तक काम किया है। मैं इसकी क्षमता जानता था।''
Kangana Ranaut: मदर्स डे पर भावुक हुईं कंगना रणौत, इमोशनल नोट में अभिनेत्री ने मां के लिए लिखी यह खास बात

अगले पार्ट पर कर रहे विचार

इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि केरल की कहानी केवल महिलाओं के कट्टरवाद के बारे में क्यों है पुरुषों के बारे में क्यों नहीं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “यह हमेशा तीन दोस्तों की कहानी थी जो महिलाएं होती हैं। यह कोई सुनियोजित रणनीति नहीं थी। अब कुछ प्रोड्यूसर ने मुझे लड़कों के कट्टरपंथीकरण के बारे में केरल स्टोरी की अगली कड़ी के रूप में दिखाने की पेशकश की है।
Sameer Soni-Bhagyashree: सुहागरात का सीन फिल्माते वक्त ऐसी हो गई थी भाग्यश्री की हालत, समीर ने किया खुलासा

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही फिल्म

बता दें कि द केरल स्टोरी को  दूसरे वीकएंड पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने रविवार को जबर्दस्त कमाई करते हुए लगभग 24 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 136 करोड़ के पार पहुंच गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को आसानी से छू लेगी।  फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। द केरल स्टोरी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
Ali Mercchant: लव लाइफ पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी को लेकर भी की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed