फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Soni Reveals bhagyashree do not want Romantic scene in Ankhiyon Ke Jharokhon Se Due to this reason

Sameer Soni-Bhagyashree: सुहागरात का सीन फिल्माते वक्त ऐसी हो गई थी भाग्यश्री की हालत, समीर ने किया खुलासा

Sun, 14 May 2023 09:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 May 2023 09:13 PM IST
सार

बता दें कि समीर सोनी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

विज्ञापन
Sameer Soni Reveals bhagyashree do not want Romantic scene in Ankhiyon Ke Jharokhon Se Due to this reason
Sameer Soni-Bhagyashree - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाग्यश्री हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' से भाग्यश्री ने हर किसी का दिल जीत लिया। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी नाम कमाया। बता दें कि भाग्यश्री एक्टर समीर सोनी के साथ एक टीवी फिल्म 'अंखियों के झरोखों से' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसे लेकर भाग्यश्री काफी ज्यादा कतरा रही थीं। वह सीन था सुहागरात का। इस बात का खुलासा हाल ही में भाग्यश्री के को-स्टार समीर सोनी ने किया है। 

विज्ञापन


रोमांटिक सीन करने में नहीं थीं सहज
बता दें कि समीर सोनी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें साझा कीं। समीर ने बताया है कि फिल्म 'अंखियों के झरोखों' से के दौरान रोमांटिक सीन करने को लेकर भाग्यश्री काफी असहज थीं। एक्टर ने यह भी बताया कि 'हम प्रेमी युगल का एक रोल प्ले कर रहे थे। भाग्यश्री एक अंधी लड़की की भूमिका निभा रहीं थीं।
विज्ञापन

Filmy Wrap: इस देश में केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विवेक का तंज, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक ने किया था सेट तैयार
समीर सोनी ने आगे बताया, 'फिल्म में एक सुहागरात का सीन था, जिसके लिए हमारे निर्देशक अनिल गांगुली ने चांदनी रात का एक शानदार सेट तैयार किया था। सीन की शूटिंग के दौरान जैसे ही मैं भाग्यश्री के पास जाता था, तो वह पीछे हट जाती थीं। बार-बार ऐसा होने पर मैं भी काफी परेशान हो गया, मुझे ऐसा लग रहा था कि वह इस रोमांटिक सीन के लिए तैयार नहीं हैं।'
Cannes 2023: डॉ एल मुरुगन कान में करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, वेष्टि पहन रेड कार्पेट पर आएंगे नजर

समीर ने दी थी यह प्रतिक्रिया
फिल्म पर बात करते हुए समीर ने कहा, 'इसके बाद भाग्यश्री मुझे एक साइड ले गईं और बोलीं कि समीर आप इसे पर्सनल तौर पर मत लेना, लेकिन मैं इस तरह के कोई भी सीन करने में सहज नहीं हूं, क्योंकि मेरे छोटे बच्चे हैं और वे इस तरह से मुझे देखेंगे तो असहज हो जाएंगे।' समीर ने कहा, 'इस पर मैंने उनसे कहा कि मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं और इस मामले को लेकर निर्देशक से बात करने को भी कहा।'
Ali Mercchant: लव लाइफ पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी को लेकर भी की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed