Akshay Kumar: किंग्स चार्ल्स तृतीय का कोरोनेशन देखने वालों पर ट्विंकल का तंज, अक्षय ने किया पत्नी का सपोर्ट
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपने मजेदार अंदाज के लिए जान जाते हैं। वह जहां भी जाते उस जगह को ही मजेदार बना देते हैं। अब हाल ही में, अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का लिखा एक लेख शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। कुछ दिनों पहले ट्विंकल खन्ना ने किंग चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन में दिलचस्पी लेने पर भारतीयों पर निशाना साधा था। अब हाल ही में, अक्षय ने अपनी पत्नी के इस लिखे इस पोस्ट को शेयर करते हुए उनका सपोर्ट किया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।
अक्षय कुमार ने ट्विंकल का किया सपोर्ट
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपने मजेदार अंदाज के लिए जान जाते हैं। वह जहां भी जाते उस जगह को ही मजेदार बना देते हैं। अब हाल ही में, अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का लिखा एक लेख शेयर किया है। बता दें कि इस लेख में ट्विंकल खन्ना ने ब्रिटेन के महाराजा बने चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन में दिलचस्पी लेने वालों पर निशाना साधा है। माना जाता है कि अभिनेत्री किसी एक डेली न्यूज पेपर में अपना कॉलम लिखती हैं। इसी के जरिए उन्होंने ऐसे लोगों की चुटकी ली है।

किंग्स चार्ल्स तृतीय के राजा बनने पर लोगों के दिलचस्पी लेने वालों पर किया तंज
इस लेख में अभिनेत्री ने किंग्स चार्ल्स तृतीय के राजा बनने की सेरेमनी को टीवी पर देखने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने इसकी तुलना एक्स लवर के सोशल मीडिया पेज को स्टाल्क करने से की है। ट्विंकल ने लिखा, ‘ब्रिटिश अगर किंग चार्ल्स के सेरेमनी में दिलचस्पी दिखाते हैं, तो मैं समझ सकती हूं लेकिन भारतीयों का इससे क्या लेना-देना? यह हमारी गुलाम मानसिकता का प्रतीक है।’
दुखद: इन टीवी स्टार्स के सिर से उठ चुका है पिता का साया, लिस्ट में शामिल 'अनुपमा' के दो सितारे
अक्षय ने लिखा अनमोल मजाक
इस लेख को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘कुछ अनमोल रत्न मजाक के, साभार ट्विंकल खन्ना की कलम से।’ अपने इस पोस्ट में अक्षय ने ट्विंकल को भी टैग किया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के राजा बने किंग चार्ल्स तृतीय की सेरेमनी छह मई को संपन्न हुई है। इस सेरेमनी में सोनम कपूर को भी बुलाया गया था, जहां उन्होंने किंग के सम्मान में एक भाषण भी दिया था। अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द बी प्राक के साथ एक नए गाने में नजर आने वाले हैं।