फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Lock Upp fame Ali Mercchant says he has grown wiser in love after two failed marriages

Ali Mercchant: लव लाइफ पर अली मर्चेंट ने तोड़ी चुप्पी, तीसरी शादी को लेकर भी की बात

Sun, 14 May 2023 08:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 May 2023 08:38 PM IST
सार

अली मर्चेंट ने अपनी जिंदगी में प्यार की अहमियत को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'अगर हम प्यार नहीं कर सकते तो फिर इस धरती पर क्यों हैं?' 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Lock Upp fame Ali Mercchant says he has grown wiser in love after two failed marriages
अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर टीवी एक्टर अली मर्चेंट हाल ही में अपनी लव लाइफ पर बात करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने किसी रिलेशनशिप में आने के अपने मौजूदा माइंडसेट पर भी चुप्पी तोड़ी। बता दें कि अली मर्चेंट एक्ट्रेस कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में भी नजर आ चुके हैं। अली की निजी जिंदगी की बात करें तो वह दो बार शादी कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार उनकी शादी असफल रही हैं। हालांकि, इसके बाद प्यार पर उनका भरोसा कायम है।

विज्ञापन


नहीं पड़ने दिया काम पर असर
अली मर्चेंट ने हाल ही में अपनी लाइफ को लेकर कहा, 'बेशक जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव हम सभी को प्रभावित करते हैं। मेरे जैसे लोग इससे थोड़ा ज्यादा पीड़ित होते हैं। लेकिन, जीवन चलता रहता है। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी की वजह से पेशेवर जिंदगी पर असर नहीं पड़ने दिया।' अली मर्चेंट ने कहा, 'मुझे तमाम चीजों से चोट पहुंची और उन्होंने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया, इसके बाद भी मैंने हमेशा अपनी पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ आगे बढ़ते रहने की कोशिश की है। फालतू के ख्यालों से भटकने की बजाय मैंने खुद को किसी न किसी काम में उलझाए रखा। मेरे दिमाग को इससे बाहर आने में काफी वक्त लगा और इसका मुझ पर काफी असर भी हुआ।'
विज्ञापन

Nayanthara: मदर्स डे पर विग्नेश ने साझा कीं बच्चों के साथ नयनतारा की अनेदेखी तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार ही है सबकुछ
अली मर्चेंट ने अपनी जिंदगी में प्यार की अहमियत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'अगर हम प्यार नहीं कर सकते तो फिर इस धरती पर क्यों हैं?' अली ने आगे कह, 'जिस दिन कोई भी शख्स प्रेम करने की क्षमता खो देता है, वह एक जिंदा लाश बन जाता है और मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं कर सकता। मैं प्यार की ताकत में यकीन रखता हूं। जब मैं प्यार की सकारात्मक ऊर्जा से घिरा होता हूं, तो मैं अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल चीजों को भी हासिल कर सकता हूं। मेरे लिए प्यार ही सब कुछ है।'
Filmy Wrap: इस देश में केरल स्टोरी की स्क्रीनिंग रद्द और डेस्टिनेशन वेडिंग पर विवेक का तंज, पढ़ें फिल्मी खबरें

तीसरी शादी पर कही यह बात
एक्टर से जब पूछा गया कि अगर वह तीसरी बार शादी करने का फैसला लेते हैं, तो क्या उन्हें ट्रोल्स का कोई डर है? इस पर उन्होंने कहा, 'ट्रोल्स अब हर सफल शख्स की जिंदगी का हिस्सा हैं। आप कुछ भी अच्छा करेंगे कुछ लोग आपको तब भी ट्रोल करेंगे। आप कुछ भी करेंगे तो सबको खुश नहीं रख पाएंगे।' एक्टर ने अपनी दो असफल शादियों पर बात करते हुए कहा कि दो बार दिल टूटने के बाद वह प्यार के मामले में ज्यादा समझदार हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अब दोबारा वही गलती नहीं करना चाहता।' 
Cannes 2023: डॉ एल मुरुगन कान में करेंगे भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व, वेष्टि पहन रेड कार्पेट पर आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed