फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story 2 Makers Says Not Removing of The Kerala Story 2 Teaser Amid Controversy

क्या ‘द केरला स्टोरी 2’ का टीजर हटाया जाएगा? मेकर्स ने जारी किया बयान; कही ये बात

Tue, 24 Feb 2026 08:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Feb 2026 08:46 PM IST
सार

The Kerala Story 2: इन दिनों फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ विवादों में है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। इसी बीच खबर सामने आई है कि फिल्म का टीजर हटाया जाएगा। लेकिन मेकर्स ने इन बातों को लेकर अब अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन
The Kerala Story 2 Makers Says Not Removing of The Kerala Story 2 Teaser Amid Controversy
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर एक खबर सुनने मिली कि इसका टीजर हटाया जाएगा। इसे लेकर एक स्टेटमेंट मेकर्स ने जारी किया है। जानिए, फिल्म 'द केरला स्टोरी' के टीजर को हटाने को लेकर मेकर्स ने क्या कहा है।  

विज्ञापन


क्या सच में हटाया जा रहा फिल्म का टीजर? 
फिल्म 'द केरला स्टोरी 2' के मेकर्स और सनशाइन पिक्चर्स ने स्टेंटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ के टीजर को हटाने के बारे में जो खबरें अभी चल रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और गुमराह करने वाली हैं। मामला अभी कोर्ट में है। किसी भी कोर्ट ने कोई भी कंटेंट हटाने का कोई फैसला या ऑर्डर पास नहीं किया है। हमने कोई भी मटीरियल डिलीट या हटाया नहीं है।’
विज्ञापन


मेकर्स ने गलत जानकारी से बचने की सलाह दी
मेकर्स ने अपने स्टेंटमेंट में आगे कहा, ‘फिल्म का टीजर और ट्रेलर दोनों हमारे सभी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे। हम लोगों से जोर देकर कहते हैं कि वे बिना वेरिफाई की गई जानकारी और अंदाजों वाली रिपोर्ट फैलाने से बचें। ऐसी गलत जानकारी से सिर्फ बेवजह कंफ्यूजन पैदा होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों विवाद में है फिल्म 'द केरला स्टोरी 2'
यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले विवादों में घिर गई। फिल्म पर आरोप है कि यह समुदाय विशेष को टारगेट कर रही है। कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाल ही में इस केस की सुनवाई भी केरल हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने फिल्म को दिए गए सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) से सवाल किया। फिल्म को लेकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed