फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Indrani Mukerjea Story Buried Truth docu series on sheena bora case releasing on 23 February on netflix

Netflix: सामने आएगा शीना बोरा की हत्या का दफन सच, इस दिन रिलीज होगी 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ'

Mon, 29 Jan 2024 03:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह सीरीज शीना बोरा की हत्या के सच को उजागर करेगी।

विज्ञापन
The Indrani Mukerjea Story Buried Truth docu series on sheena bora case releasing on 23 February on netflix
द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ - फोटो : Social media

विस्तार

साल 2015 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इंद्राणी मुखर्जी आगामी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' में शीना बोरा हत्याकांड के बारे में विवरण साझा करने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोमवार को पोस्टर जारी करते हुए घोषणा की कि सीरीज का प्रीमियर अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा। पोस्टर में इंद्राणी का चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है। 2012 में शीना बोरा की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए उन्हें 2015 में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी सीरीज
आखिरकार शीना बोरा मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी पर बनी सीरीज की रिलीज की तारीख की घोषणा हो गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सीरीज का पोस्टर साझा करते हुए अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, 'एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जिसके केंद्र में एक परिवार के सबसे गहरे रहस्य थे। 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ, 23 फरवरी को केवल नेटफ्लिक्स पर आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Neetu Kapoor: बेटे-बहू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमीं नीतू, बोलीं- दोनों के लिए की गुप्त प्रार्थना

इंद्राणी के संस्मरण पर आधारित सीरीज
यह सीरीज इंद्राणी मुखर्जी के संस्मरण 'अनब्रोकन: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित है, जो 2023 में प्रकाशित हुई थी। अपनी पुस्तक में पूर्व मीडिया हस्ती इंद्राणी मुखर्जी अपने पूरे जीवन के बारे में बात की है, जिसमें जेल में उनके जरिए बिताए गए छह साल भी शामिल हैं। वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं। डॉक्यूमेंट्री में शीना बोरा की 'सनसनीखेज' हत्या और उसके बाद 2015 में शीना की कथित मां इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी की परतें खोलने का वादा किया गया है, जिनकी पहले मीडिया टाइकून पीटर मुखर्जी से शादी हुई थी।
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर ने खास अंदाज में सलमान को दिया धन्यवाद, पोस्ट साझा कर कही यह बात

सीरीज में होगा सच का खुलासा
नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक बयान में कहा, 'डॉक्यू-सीरीज में इंद्राणी मुखर्जी, उनके बच्चे, अनुभवी पत्रकार और वकील परिवार की खराब गतिशीलता और जटिल प्रेरणाओं के बारे में बात करेंगे। इस शो में पहली बार इंद्राणी, पीटर और राहुल मुखर्जी के बीच की परेशान करने वाली कॉल रिकॉर्डिंग और परिवार की अनदेखी तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी, जो दर्शकों को सच्चाई के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगी।' यह डॉक्यू-सीरीज 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज शाना लेवी और उराज बहल द्वारा निर्देशित है।
Sidharth Anand: टाइगर श्रॉफ की रैम्बो पर जल्द शुरू होगा काम, सैफ अली खान के साथ भी धमाल मचाएंगे सिद्धार्थ आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed