फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Munawar Faruqui share a glimpse with salman khan and thanks post bigg boss 17 win

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर ने खास अंदाज में सलमान को दिया धन्यवाद, पोस्ट साझा कर कही यह बात

Mon, 29 Jan 2024 12:38 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 29 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

मुनव्वर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर शो के होस्ट सलमान खान को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Munawar Faruqui share a glimpse with salman khan and thanks post bigg boss 17 win
सलमान खान, मुनव्वर फारूकी - फोटो : social media

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन खत्म हो गया है। इसी के साथ इसे विनर भी मिल गया है। अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण महा शेट्टी को पीछे छोड़कर 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की है। मुनव्वर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर शो के होस्ट सलमान खान को धन्यवाद दिया। इसके आलावा अभिनेता ने 'बिग बॉस' की उतार-चढ़ाव भरी जर्नी पर खुलकर बात की।  
विज्ञापन


सलमान खान को कहा धन्यवाद 
'बिग बॉस 17' की जीत के बाद मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे 'बिग बॉस' 17वें सीजन की ट्रॉफी पकड़े हुए भाईजान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा कर मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया जनता।' उन्होंने आगे सलमान खान का धन्यवाद देते हुए कहा, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आखिर कर ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई। मार्गदर्शन के लिए बड़े भाई सलमान खान को दिल से शुक्रिया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ikkis: श्रीराम राघवन ने 'इक्कीस' को लेकर किए कई दिलचस्प खुलासे, धर्मेंद्र और अगस्त्य को लेकर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)



ट्रॉफी के साथ मिली मिला यह इनाम 
'बिग बॉस' के 17वें  सीजन के विनर मुनव्वर फारूकी को 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी गई है। वहीं, इसके साथ ही विनर को एक चमचमाती कार और सीजन 17 की थीम (दिल, दिमाग और दम) पर आधारित एक शानदार ट्रॉफी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार की इनामी राशि ज्यादा है।

मां को समर्पित की ट्रॉफी 
मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी उठाने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'यह एहसास अवास्तविक था, जिस तरह से मेरी यात्रा रही है, वह पल ऐसा था कि मैं उस ट्रॉफी का वजन महसूस कर सकता था। इस ट्रॉफी की मुझे बहुत कीमत चुकानी पड़ी।' मुनव्वर ने ट्रॉफी अपनी मां को समर्पित करते हुए एक खूबसूरत शायरी बोली, 'तू साथ न मां, पर साथ तेरा साया था, कितना मशहूर रुतबा एक कमाया था, वो तोड़ने आए थे मेरा मिट्टी का महल, लेकिन बेटा मुमताज का उनका ताज छीन के आया था।'

यह भी पढ़ें: Neetu Kapoor: बेटे-बहू को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूमीं नीतू, बोलीं- दोनों के लिए की गुप्त प्रार्थना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed