फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Guardians of the Galaxy Holiday Special trailer The gang tries to abduct Kevin Bacon

Trailer: रिलीज हुआ 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' का ट्रेलर, देखने को मिली केविन की धमाकेदार एंट्री

Wed, 26 Oct 2022 12:38 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 Oct 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
The Guardians of the Galaxy Holiday Special trailer The gang tries to abduct Kevin Bacon
द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी - फोटो : सोशल मीडिया

The Guardians of the Galaxy Trailer: द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म 25 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि गार्जियन, क्रिस प्रैट उर्फ स्टार-लॉर्ड के लिए क्रिसमस को अविस्मरणीय बनाने के मिशन पर निकलते हैं। इतना ही नहीं ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि गमोरा के चले जाने की वजह से स्टार-लॉर्ड काफी उदास हैं और उन्हें खुश करने के लिए योन्दु उदोता उनके जीवनसाथी की तलाश में पृथ्वी की यात्रा पर निकल जाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्वल स्टूडियोज स्पेशल प्रेजेंटेशन में क्रिस प्रैट, डेव बॉतिस्ता, करेन गिलन और पोम क्लेमेंटिएफ मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। वहीं, विन डीजल- ग्रूट और ब्रैडली कूपर- रॉकेट के किरदार में दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, हॉलिडे स्पेशल में माइकल रूकर और केविन बेकन के साथ सीन गन की भी स्पेशल एंट्री दिखाई जाती है।

विज्ञापन

बता दें कि 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' का लेखन और निर्देशन का कार्य जेम्स गन द्वारा किया गया है। केविन फीगे, लुई डी'एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम, गन, सारा स्मिथ और साइमन हैट इस प्रोजेक्ट के कार्यकारी निर्माता हैं। वहीं डेविड जे. ग्रांट और लार्स पी. विनथर 'द गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' के सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed