Vicky kaushal: कटरीना के साथ फिल्म करना पसंद करूंगा लेकिन... भविष्य में पत्नी संग काम करने पर बोले विक्की कौशल
विक्की कौशल ने पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने अपनी पत्नी करीना कैफ के साथ काम करने की इच्छा जताई है। विक्की कौशल का कहना है कि वह अपनी सुपरस्टार पत्नी कैटरीना कैफ के साथ एक ऑन-स्क्रीन प्रोजेक्ट में सहयोग करना पसंद करेंगे, लेकिन यह स्वाभाविक रूप से होना चाहिए।
कटरीना संग कब काम करेंगे विक्की
विक्की ने कहा कि वह उन्हें एक साथ एक फिल्म में देखने के लिए प्रशंसकों की उत्सुकता से अवगत हैं और वे सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम खुद को एक साथ फिल्म में देखना पसंद करेंगे, लेकिन यह स्वाभाविक रूप से और सही कारणों से होना चाहिए, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम एक साथ हैं और हमें एक साथ फिल्म में देखने को लेकर उत्सुकता है।'
Sooraj Barjatya: सलमान होंगे सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म के हीरो, निर्देशक ने शूटिंग को लेकर दिया यह अपडेट
अभिनेता को स्क्रिप्ट की तलाश
विक्की कौशल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह जल्द ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शक हमें एक साथ देखना चाहते हैं तो सिर्फ इसलिए वह किसी प्रोजेक्ट में सहयोग नहीं करेंगे, बल्कि एक आदर्श कलाकार के रूप में सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार होंगे।
Jawan: 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने गेयटी थिएटर के बाहर लगा फैंस का हुजूम, जमकर थिरके किंग खान के प्रशंसक
विक्की का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की तो उनकी फैमिली ड्रामा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' शुक्रवार, 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह विजय कृष्ण आचार्य के जरिए निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इससे पहले विक्की फैमिली ड्रामा 'जरा हटके जरा बचके' में सारा अली खान के साथ दिखाई दिए थे।
Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग