'हक' के सामने ठगी रह गई 'द गर्लफ्रेंड', दूसरे दिन इतना रहा रश्मिका मंदाना की फिल्म का कलेक्शन
The Girlfriend Collection: कल शुक्रवार को यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' के साथ सिनेमाघरों में रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने भी दस्तक दी। जानिए फिल्म का कलेक्शन
विस्तार
रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी अभिनीत फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' 07 नवंबर को सिनेमाघरों में लगी। रश्मिका काफी वक्त से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी थीं और बेहद उत्साहित थीं। अब जब फिल्म दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है, मगर ओपनिंग डे पर फिल्म ठंडी रही। आज दूसरे दिन इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
ओपनिंग डे पर सुस्त रहा हाल
राहुल रविंद्रन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शुरुआत की। दूसरे दिन इसके कारोबार में इजाफा दर्ज हुआ है। आज शनिवार को दूसरे दिन इसने 2.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
दूसरे दिन इजाफा, मगर ज्यादा बेहतर नहीं स्थिति
इस फिल्म का दो दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस 3.46 करोड़ रुपये हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 42 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट को देखते हुए फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन काफी सुस्त रहा। वहीं, दूसरे दिन भी बहुत अधिक सुधार नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कल रविवार की छुट्टी का कितना लाभ लेती है?
'एक दीवाने...' और 'थामा' के आगे कहां है 'हक'? यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
'जटाधरा' और 'हक' से मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका मंदाना की फिल्म का टकराव यामी और इमरान हाशमी की 'हक', सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' से हुआ है। हालांकि, 'हक' भी ओपनिंग डे पर सुस्त रही। मगर, दूसरे दिन इसमें सुधार देखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी स्थिति में है और दो दिनों में यह फिल्म सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
'द गर्लफ्रेंड' में अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं। फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद, धीरज मोगीलिनेनी और कोप्पिनीदी विद्या हैं। यह फिल्म एक सीधी-सादी लड़की की कहानी के ईर्द-गिर्द है।