Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy

'एक दीवाने...' और 'थामा' के आगे कहां है 'हक'? यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Sat, 08 Nov 2025 08:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Nov 2025 08:48 PM IST
सार

Haq Day 2 Collection: कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए हैं। जानिए फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है?

विज्ञापन
Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy
'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वक्त सिनेमाघरों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' दर्शकों को आकर्षित कर रही है। इसके अलावा मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' भी लगी है। कल शुक्रवार को इन फिल्मों के सामने कई नई फिल्मों ने दस्तक दी, जिनमें 'हक' की काफी चर्चा हो रही है। इसकी कहानी की तारीफ हो रही हैं। कमाई के मामले में यह कहां है? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन


Haq Movie Review: यामी और इमरान के टकराव ने कोर्टरूम ड्रामा को दी नई ऊंचाई, असरदार कहानी; निर्देशन थोड़ा फीका

विज्ञापन
Trending Videos

Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy
'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग डे पर सुस्त रही शुरुआत
फिल्म 'हक' ने कल ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाकर शुरुआत की। हालांकि, पहले दिन यह कमाई फिल्म की सुस्त शुरुआत का संकेत है। हालांकि, आज शनिवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.26 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन

Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy
'हक' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार
ओपनिंग डे के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने अच्छी बढ़त दर्ज की है। आमतौर पर देखा जाता है कि दूसरे दिन शनिवार को फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती है। फिर, रविवार को बढ़त देखी जाती है। मगर, 'हक' की कमाई दूसरे दिन अच्छी रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 35 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है।

विज्ञापन

Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy
हक - फोटो : यूट्यूब

दर्शकों को पसंद आई कहानी
इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। वहीं, फिल्म देखने पहुंच रहे दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं। कई दर्शक फिल्म देखकर इमोशनल भी हुए हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ‘हक’ एक लीगल ड्रामा फिल्म है जो एक अहम सुप्रीम कोर्ट केस पर आधारित है। कहानी समाज में न्याय की प्रक्रिया, नैतिक संघर्ष और इंसाफ की जटिलताओं पर केंद्रित है। हालांकि, निर्देशन के स्तर पर फिल्म कमजोर बताई जा रही है, मगर कहानी मजबूत है और यामी-इमरान की अदाकारी भी दिल जीत लेने वाली है।

Haq Day 2 Box Office: Emraan Hashmi Yami Gautam Vartika and Sheeba Chaddha Movie Collection and Occupancy
हक - फोटो : यूट्यूब

आने वाले दिनों में सुधार की संभावना
इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुपर्ण एस. वर्मा ने संभाली है। 'हक' को जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है। अपनी कहानी के लिए तारीफ बटोर रही फिल्म संभव है कि आगामी दिनों में अधिक संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में सफल हो। देखना दिलचस्प होगा कि कल रविवार की छुट्टी का इसे कितना फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed