फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Delhi High Court registers plea by Karisma Kapoor children challenging will of late father Sunjay Kapur

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई; 9 अक्तूबर तय की गई तारीख

Wed, 10 Sep 2025 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Sep 2025 12:35 PM IST
सार

Karisma Kapoor children: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों कियान और समायरा ने दिवंगत पिता संजय कपूर की वसीयत को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आज बुधार को उच्च न्यायाल ने अभिनेत्री के बच्चों की याचिका सूचीबद्ध कर ली है। 

विज्ञापन
The Delhi High Court registers plea by Karisma Kapoor children challenging will of late father Sunjay Kapur
संजय कपूर-करिश्मा कपूर-समायरा-कियान-प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर वह याचिका सूचीबद्ध कर ली है, जिसमें उनके दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों-कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन

सजंय की दूसरी प्रिया कपूर को देना होगा जवाब
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर को याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अक्तूबर में होगी। न्यायाधीश ने कहा, 'नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें, उसके एक सप्ताह बाद प्रत्युत्तर दें। जवाबों के साथ ही प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी। 12 जून तक की संपत्तियों की घोषणा की जानी है। सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्तूबर है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में कियान और समायरा ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया आरोप
करिश्मा के बच्चों की याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व का जिक्र किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया कपूर के आचरण से बिना किसी संदेह के यह स्पष्ट होता है कि कथित वसीयत उनके द्वारा गढ़ी गई है'।

Karisma Kapoor: क्या है दिवंगत संजय कपूर की वसीयत से जुड़ा मामला? करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाया यह आरोप

विज्ञापन

जून में हुआ संजय कपूर का निधन
बता दें कि 12 जून को करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। संजय के अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थीं। करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी। मगर, 2016 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा और संजय के दो बच्चे- बेटा कियान और बेटी समायरा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed