फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur

Sunjay Kapur Explainer: आरोपों से लेकर कोर्ट के आदेश तक, यहां समझिए करिश्मा के पूर्व पति की संपत्ति का विवाद?

Wed, 10 Sep 2025 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Sep 2025 04:17 PM IST
सार

Controversy On Sunjay Kapur Will: इस वर्ष जून में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया। अब उनकी वसीयत को लेकर विवाद शुरू हुआ है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया और करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर-करिश्मा कपूर-समायरा-कियान - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

29 सितंबर 2003 

विज्ञापन

उद्योगपति संजय कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। इस हंसते-खेलते परिवार में एक बेटे और बेटी का जन्म हुआ। फिर तकरार शुरू हुई जो 2016 में तलाक पर आकर रुकी। गुजारे भत्ते के रूप में करिश्मा को रकम दी गई और कपल की राहें जुदा हो गईं। 
करिश्मा ने अपने बच्चों के साथ अलग जीना शुरू किया और दूसरी तरफ संजय कपूर ने प्रिया कपूर से शादी कर ली जिनके साथ उनका एक बेटा भी हुआ। अब इसी साल 12 जून को लंदन में संजय कपूर का निधन हो गया।  आप सोच रहे होंगे कि आज हम इन सब बातों पर क्यों बात कर रहे हैं? तो बता दें कि संजय कपूर के निधन के तीन महीने बाद अब उनकी संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यह संपत्ति 10-20 नहीं बल्कि 30 हजार करोड़ रुपये की है। इस खबर में जानिए क्या है यह पूरा मामला जो अब दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है…

विज्ञापन

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ, प्रिया-संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों शुरू हुआ है विवाद?
यह विवाद संजय कपूर की कथित वसीयत को लेकर शुरू हुआ है, जिसमें करिश्मा कपूर के बच्चों का नाम नहीं है। इस पर करिश्मा कपूर के बच्चों-बेटी समायरा और बेटे कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया और याचिका दायर की, जिसमें दिवंगत पिता संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दी है। उन्होंने वसीयत को फर्जी और संदिग्ध बताया। साथ ही प्रिया पर आरोप लगाया कि उन्होंने जान-बूझकर उनका नाम हटाया है। संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति विवाद में सिर्फ संजय कपूर के बच्चे और दूसरी पत्नी प्रिया ही आमने-सामने नहीं हैं, बल्कि संजय कपूर की मां रानी कपूर ने भी आरोप लगाए हैं। रानी का कहना है कि उनसे जबरन डॉक्यूमेंट्स साइन कराए गए। अब उनके हाथ में कुछ नहीं है। वहीं, संजय कपूर की बहनों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने पूरे परिवार को साइडलाइन किया है।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर अब दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर याचिका सूचीबद्ध कर ली। न्यायालय ने करिश्मा के बच्चों-कियान और समायरा की सौतेली मां प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी। इस बीच हाईकोर्ट ने प्रिया से संजय कपूर की सारी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। साथ ही सवाल किया कि क्या यह वसीयत रजिस्टर्ड है? कोर्ट के सवालों का प्रिया के वकील की तरफ से जवाब दिए गए हैं। साथ ही करिश्मा कपूर से पूछा गया है कि वे 15 वर्ष से कहां थीं? अब विस्तार से समझिए किसने क्या कहा और क्या आरोप लगाए हैं?

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर, प्रिया सचदेव कपूर। - फोटो : एएनआई/एक्स/संजय कपूर

कियान-समायरा ने सौतेली मां प्रिया पर लगाया आरोप
करिश्मा के बच्चों की याचिका में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने कभी अपनी वसीयत का जिक्र किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व की जानकारी दी। करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान ने अपने पिता की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए यह कानूनी कदम उठाया है।  याचिका में कहा गया है कि प्रिया कपूर ने पहले दावा किया था कि संजय कपूर की सारी संपत्ति आर.के. फैमिली ट्रस्ट के तहत है, लेकिन बाद में उन्होंने 21 मार्च 2025 की तारीख वाली एक वसीयत पेश की, जिसे बच्चों ने संदिग्ध और जाली बताया है। 

कोर्ट से की संपत्ति के बंटवारे की मांग
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि संजय कपूर की संपत्ति का बंटवारा किया जाए, सभी संपत्तियों का हिसाब दिया जाए और जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक प्रतिवादियों को संपत्ति से संबंधित किसी भी कार्रवाई से रोका जाए। इस मामले में प्रिया कपूर, उनके नाबालिग बेटे, संजय की मां रानी कपूर, और वसीयत की कथित निष्पादक श्रद्धा सुरी मारवाह को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर, करिश्मा कपूर, समायरा-कियान - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट से की संपत्ति के बंटवारे की मांग
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि संजय कपूर की संपत्ति का बंटवारा किया जाए, सभी संपत्तियों का हिसाब दिया जाए और जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक प्रतिवादियों को संपत्ति से संबंधित किसी भी कार्रवाई से रोका जाए। इस मामले में प्रिया कपूर, उनके नाबालिग बेटे, संजय की मां रानी कपूर, और वसीयत की कथित निष्पादक श्रद्धा सुरी मारवाह को प्रतिवादी बनाया गया है।

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर का परिवार - फोटो : x

प्रिया का दावा- करिश्मा के बच्चों को पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके
बुधवार को कोर्ट ने संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर से संपत्ति के संबंध में ब्यौरा मांग लिया है। प्रिया ने दलील दी है, साथ ही करिश्मा कपूर के बच्चों से सवाल किया है, '1900 करोड़ रुपये ले चुके और क्या चाहिए'? न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उनकी पूर्व एक्स वाइफ करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। प्रिया ने 'उन्हें और क्या चाहिए'? 

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई; 9 अक्तूबर तय की गई तारीख

क्या वसीयत पंजीकृत थी?
वहीं, प्रिया कपूर के वकील ने इन दावों का विरोध करते हुए ज्योति सिंह के समक्ष तर्क दिया। वकील ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है'। वकील ने आगे कहा कि वसीयत पंजीकृत नहीं थी, लेकिन यह 'अमान्य' नहीं थी। बता दें कि वकील ने यह दलीलें न्यायाधीश के उस सवाल के जवाब में दी गईं, जिसमें पूछा गया कि क्या कथित वसीयत पंजीकृत थी'?

प्रिया ने करिश्मा से पूछा, 'आप 15 वर्षों से कहां थीं'?
प्रिया के वकील की तरफ से संजय कपूर के साथ करिश्मा के तलाक के मामले का भी जिक्र किया गया। वकील ने कहा, 'मुकदमेबाजी के बाद मुकदमेबाजी हुई और आखिर तलाक की कड़वी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में जाकर खत्म हुई। कृपया मृतक की आत्मा के प्रति संवेदना रखें। मेरा (प्रिया) एक 6 साल का बच्चा है। मैं विधवा हूं। मैं उनकी आखिरी पत्नी हूं। आप (करिश्मा) पिछले 15 वर्षों से कहीं नजर नहीं आईं। ऐसा नहीं है कि इन लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है'।

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर, प्रिया, उनकी मां व संजय कपूर-प्रिया का बेटा - फोटो : x

संजय कपूर की मां ने भी किए वसीयत पर सवाल, कहा- 'मैं कहीं की नहीं हूं'
इस बीच, संजय की मां रानी कपूर ने भी वसीयत को चुनौती देते हुए कहा कि इसमें उनके लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने पूरी प्रक्रिया पर सवाल किए हैं। रानी के वकील की तरफ से कहा गया, 'आज मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैंने वसीयत के बारे में पूछते हुए कम से कम 15 ईमेल लिखे हैं। दस्तावेज क्या हैं? एक शब्द भी साझा नहीं किया गया है। मुझे बताया गया है कि मेरे ईमेल से समझौता किया गया है। यह अविश्वसनीय रूप से अपवित्र है। 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति मेरी होनी चाहिए थी। मैं 80 साल की हूं। मैं कहीं की नहीं हूं। प्रिया आती हैं, उनकी शादी के तीन महीने के भीतर, सब कुछ चला जाता है? मेरा बेटा आज मुझे बिना छत के छोड़ गया है'। 

Sunjay Kapur Assets Row: संजय की दूसरी पत्नी का करिश्मा के बच्चों से सवाल, 'करोड़ों मिल चुके, और क्या चाहिए?'

2015 में संजय कपूर ने अपने हाथ में ली थी कंपनी की कमान
दिवंगत संजय कपूर सोना कॉमस्टार के नॉन एक्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट थे। साल 2015 में पिता के निधन के बाद संजय कपूर ने ही कमान अपने हाथ में ली। 2016 में करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय ने उन्हें मुंबई का घर, बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स कथित तौर पर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के बाद करिश्मा कपूर को 70 से 100 करोड़ रुपये करीब एलिमनी भी दी गई।

2017 में संजय की लाइफ में आईं प्रिया
2017 में संजय कपूर ने प्रिया से शादी रचाई, जिनसे उनका बेटा अजैरियस है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर ही कथित तौर पर फर्जी वसीयत पेश करने का आरोप लगाते हुए अपना हिस्सा मांगा है।

Karisma Kapoor children Kiaan and Samaira approach Delhi High Court for share in Late father Sunjay Kapur
संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संजय कपूर की मां ने भी लगाए हैं आरोप, किया यह दावा
इस पूरे मामले में बात सिर्फ संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया और उनके बेटे तक सीमित नहीं हैं। एक और शख्स हैं, संजय कपूर की मां रानी कपूर। उनका दावा एकदम अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी ने जुलाई में कंपनी बोर्ड को चिट्ठी लिखी और इसमें अपने बेटे की मौत को असामान्य बताते हुए एजीएम टालने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उनसे जबर्दस्ती डाक्यूमेंट्स साइन कराए गए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अपने पति की वसीयत की वे इकलौती लाभार्थी हैं। 

श्रद्धा सुरी ने किया था वसीयत का खुलासा
चौथा नाम श्रद्धा सुरी का है, जो संजय कपूर की सहयोगी रहीं। उन्होंने ही संजय कपूर की इस कथित वसीयत का खुलासा जुलाई में किया। करिश्मा कपूर के बच्चों ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि वसीयत के दस्तावेज को इतनी तेजी में दिखाया गया कि उन्हें ठीक से पढ़ा और देखा नहीं जा सका। इसके अलावा करीब सात हफ्तों तक वसीयत छिपाए रखने का आरोप भी श्रद्धा पर है।

संजय कपूर की बहनों ने क्या कहा?
संजय कपूर की बहनों मंधिरा, स्मिथ और सुपर्णा ने भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाई की दूसरी पत्नी प्रिया पर परिवार को साइडलाइन करने जैसे आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed