फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Crew new poster out kareena kapoor tabu kriti sanon film teaser will release tomorrow on 24 February 2024

The Crew: उड़ान भरने के लिए तैयार करीना, तब्बू, कृति, 'द क्रू' के नए पोस्टर के साथ टीजर के रिलीज डेट का खुलासा

Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
सार

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' का नया पोस्टर जारी किया गया है। साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के टीजर के रिलीज की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
The Crew new poster out kareena kapoor tabu kriti sanon film teaser will release tomorrow on 24 February 2024
द क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द क्रू' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फिल्म में तीन अभिनेत्रियों करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की दमदार अदाकारी के साथ ग्लेमर का तड़का लगेगा। फिल्म से तीनों अभिनेत्रियों का पहला पोस्टर आज जारी हुआ था, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया था। वहीं अब फैंस के इस उत्साह को चरम तक पहुंचाने के लिए निर्माता फिल्म का टीजर भी रिलीज करने के लिए तैयार हैं। जी हां, 'द क्रू' के टीजर के रिलीज की तारीख का भी एलान हो चुका है।

विज्ञापन

कल रिलीज होगा टीजर
दरअसल, करीना, तब्बू और कृति के पहले पोस्टर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। नए पोस्टर के साथ उन्होंने फिल्म के टीजर के रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीजर कल यानी शनिवार, 24 फरवरी को रिलीज होगा। अब प्रशंसक बेसब्री से 'द क्रू' के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। एक्स अकाउंट पर निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'रनवे साफ करें, सबसे हॉट क्रू आ रहा है। 'द क्रू' टीजर कल आ रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में करीना, तब्बू और कृति को ग्लैमरस अंदाज में स्टाइलिश ड्रेस पहने और ब्रीफकेस ले जाते हुए दिखाया गया है।


Nikitin Dheer: फिल्म इंडस्ट्री ने लंबाई के लिए किया रिजेक्ट, आज टीवी पर रावण के रोल में जंच रहें 'थंगाबल्ली'

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
इससे पहले आज निर्माताओं ने एयर होस्टेस के रूप में करीना, तब्बू और कृति के पहले लुक से भी पर्दा उठाया था। 'द क्रू' की कहानी के बारे में बात करें तो यह फिल्म डकैती पर आधारित ड्रामा है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में कपिल शर्मा का भी कैमियो रोल होगा।
Bhakshak: 'बहुत कम फिल्में महिलाओं को समाज में बदलाव लाने का अवसर देती है', भूमि का भारतीय सिनेमा पर कटाक्ष

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर किया है। इससे पहले वे दोनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन द्वारा और निर्माता रिया कपूर द्वारा किया गया है। वहीं बात करें 'द क्रू' के रिलीज डेट की तो फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Two Zero One Four: किसने रची गुजरात मुख्यमंत्री को पीएम बनने से रोकने की साजिश, इस फिल्म में पहली बार खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed