फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nikitin Dheer opened about film industry said i didnt get any work for 11 months after Chennai Express

Nikitin Dheer: फिल्म इंडस्ट्री ने लंबाई के लिए किया रिजेक्ट, आज टीवी पर रावण के रोल में जंच रहें 'थंगाबल्ली'

Fri, 23 Feb 2024 11:07 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 23 Feb 2024 11:07 PM IST
सार


निकितिन धीर आज फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं, लेकिन अभिनेता के लिए यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए निकितन बोलें, 'लोगों को लगता है कि मैं पंकज धीर का बेटा हूं तो मेरे लिए इंडस्ट्री में काम मिलना आसान होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।'

विज्ञापन
Nikitin Dheer opened about film industry said i didnt get any work for 11 months after Chennai Express
निकितिन धीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता निकितिन धीर दिग्गज कलाकार पंकज धीर के बेटे हैं। इन दिनों वे टेलीविजन शो 'श्रीमद रामायण' में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पंसद आ रह है। हाल ही में, एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर के बारे खुल कर बातें की। साथ ही साथ उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हुए अपने साथ हुए सौतेले व्यवहार का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन



एक साल तक रहे बेरोजगार 
 निकितिन धीर आज फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक नाम हैं, लेकिन अभिनेता के लिए यह सफर बिलकुल भी आसान नहीं रहा है। पिछले दिनों मीडिया से बातें करते हुए निकितन बोलें, 'लोगों को लगता है कि मैं पंकज धीर का बेटा हूं तो मेरे लिए इंडस्ट्री में काम मिलना आसान होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद मुझे ग्यारह महीने तक कोई रोल ऑफर नहीं किया गया था। मैं लगभग एक साल तक बेरोजगार था।'
विज्ञापन

Bhakshak: 'बहुत कम फिल्में महिलाओं को समाज में बदलाव लाने का अवसर देती है', भूमि का भारतीय सिनेमा पर कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबाई के लिए हुए रिजेक्ट 
अभिनेता निकितन धीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'थंगाबल्ली' के किरदार में नजर आए थे। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें काफी समय तक काम नहीं मिला। निकितन उस दौर को याद करते हुए कहते हैं, 'जब मैं लोगों से काम मांगने जाता था तो वे मुझसे कहते थे आप काफी लंबे हैं और काफी गोरे हैं। आपके लिए किरदार लिख पाना जरा मुश्किल काम है। मैंने फिर भी हार नहीं माना। उन्हीं दिनों किसी ने मुझसे कहा था कि आप 'खतरों के खिलाड़ी' में भाग लीजिए और मैंने उसमें भाग भी लिया। मेरे लिए वह शो काफी रोमांचक था।'

'क्रैक' ने खूब बटोरे दर्शक, पहले दिन कमाए इतने करोड़

निकितिन का वर्क फ्रंट 
निकितिन धीर पिछले दिनों रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे। दर्शकों को इस सीरीज में उनका किरदार काफी पंसद आया था। निकितन ने अपने अभी तक के करियर में 'जोधा अकबर', 'हाउसफुल 3', 'सर्कस', और 'फ्रिकी अली' जैसी फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा वे साउथ में भी कई फिल्म दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed