Mannat: हिंदी बेल्ट में जमना है तो शाहरुख, शाहरुख कहना है, समझिए 'कल्कि 2898 एडी' टीम की ‘मन्नत’ के मायने
प्रभास की आगामी साइंस-फाई एक्शन एंटरटेनर कल्कि 2898 एडी के तीन नकाबपोश पात्रों को हाल ही में शाहरुख के आलीशान बंगले मन्नत के बाहर प्रचार करते देखा गया।
विस्तार
शाहरुख खान और प्रभास के बीच हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर जंग देखने को मिली थी। सिनेमाघरों में किंग खान की डंकी और रेलेब स्टार की सलार के बीच बादशाहत की जंग देखने को मिली थी। इन फिल्मों की वजह से दोनों ही सितारों के फैंस आमने-सामने आ गए थे। इस टक्कर के बीच सोशल मीडिया पर 12 जनवरी को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिससे हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, शुक्रवार के दिन प्रभास की आगामी साइंस-फाई एक्शन एंटरटेनर कल्कि 2898 एडी के तीन नकाबपोश पात्रों को मुंबई में शाहरुख के आलीशान बंगले मन्नत के बाहर प्रचार करते देखा गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। फोटो में नाग अश्विन की आने वाली फिल्म जैसे तीन नकाबपोश शख्स बंदूकें लेकर मन्नत के गेट पर खड़े थे। उनके पास फिल्म का एक पोस्टर था, जिसमें इसकी नई रिलीज की तारीख 9 मई, 2024 की घोषणा की गई थी।
Kalki Promotion Outside #Mannat 😭😂 pic.twitter.com/pbMEbkOal8
— 👸Sharania Jhanvi𓀠 (@SharaniaJ) January 12, 2024
कई एक्स यूजर्स ने इसी तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। एक यूजर ने लिखा, वे जानते हैं कि मन्नत उनसे बड़ा ब्रांड है, शाहरुख की तो बात ही छोड़ दीजिए।'' एक अन्य ने पोस्ट किया, “इस क्रिसमस पर शाहरुख खान से बुरी तरह पिटने के बाद प्रभास और टीम कल्कि अपनी आने वाली फिल्म के लिए किंग खान का आशीर्वाद लेने मन्नत आए थे।” इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने इस तस्वीर पर चुटकी ली।
गौरतलब है कि डंकी और सलार ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जहां, किंग खान की फिल्म 220 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। वहीं, बड़े बजट की फिल्म सलार देशभर में 400 करोड़ का आंकडा पार करने में सफल रही है। जनवरी के महीने में भी यह दोनों ही फिल्म अच्छा कारोबार कर रही हैं।
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का पहले दिन ही खेल खत्म, प्रशंसकों ने भी नकार दी फिल्म