Lee Sun Kyun: 'पैरासाइट' निर्देशक बोंग जून हो ने की ली सुन क्यून की मौत की जांच की अपील, कही यह बात
जाने-माने निर्देशक बोंग जून-हो ने अन्य कलाकारों के साथ 'पैरासाइट' अभिनेता की मौत की गहन जांच का आग्रह किया है। वहीं, कलाकारों ने मीडिया द्वारा ली के निजी जीवन के सनसनीखेज पहलुओं पर भी चिंता जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस की जांच पर उठाए सवाल
27 दिसंबर को ली सुन क्यून अपनी कार में मृत पाए गए थे, जिसे आत्महत्या माना गया। पुलिस की जांच में अभिनेता के नशीली दवाओं के उपयोग की बात सामने आई थी। एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के कॉन्फ्रेंस में ऑस्कर विजेता अभिनेता के साथी कलाकार, जिनमें किम यूई-सुंग समेत अन्य लोग शामिल थे, उन्होंने पुलिस द्वारा बार-बार पूछताछ के लिए बुलाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही मीडिया में जांच से संबंधित विवरण के लीक पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए हैं।
स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी, लाइव स्ट्रीमिंग से रचेगा इतिहास
निर्देशक बोंग जून-ने अपने बयान में कहा कि हम संबंधित अधिकारियों से पूरी तरह से गहन जांच करने का आग्रह करते हैं कि क्या पुलिस को जांच में सूचना की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या थी। उन्होंने नशीली दवाओं के आरोप में ली के निजी जीवन के पहलुओं को मीडिया द्वारा सनसनीखेज बनाने के बारे में भी आशंका व्यक्त की। निर्देशक ने कहा कि ली को अपने निधन से पहले गहन जांच और चरित्र हनन का सामना करना पड़ा था, जिससे कलाकारों को सुरक्षात्मक कानूनी उपायों की आवश्यकता पर जोर देना पड़ा।
अब पर्दे पर दिखेगी माइकल जैकसन की कहानी, जानें बायोपिक से जुड़ी अहम जानकारी