{"_id":"63d4b554667186237f5a92ca","slug":"taraka-ratna-jr-ntr-brother-suffers-from-a-heart-issue-balakrishna-nandamuri-shares-actor-health-update-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taraka Ratna Health Update: तारक रत्न को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानिए हेल्थ अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taraka Ratna Health Update: तारक रत्न को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में चल रहा इलाज, जानिए हेल्थ अपडेट
Sat, 28 Jan 2023 11:13 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:13 AM IST
सार
एक्टर तारक रत्न कल एक रैली के दौरान दम घुटने के कारण अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पूरा हेल्थ चेकअप हुआ है।
विज्ञापन
Taraka Ratna
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नंदामुरी परिवार के सदस्य एक्टर तारक रत्न की तबीयत खराब है। एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि तारक रत्न चित्तूर में एक रैली के दौरान अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच हुई। तारक रत्न के चाचा और टॉलीवुड स्टार बालकृष्ण नंदामुरी ने खुलासा किया कि उनका इलाज किया जा रहा है और उनके पैरामीटर सामान्य हैं। तारक रत्न को 'अमरावती' में उनके काम और वेब सीरीज '9 आवर्स' के लिए जाना जाता है। बता दें कि तारक रत्न जूनियर एनटीआर के कजिन हैं।
विज्ञापन
तारक रत्न शुक्रवार को आंध्रप्रदेश के टीडीपी महासचिव एमएलसी नारा लोकेश की 'युवा गालम' नाम से चल रही पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। जिसके बाद अभिनेता को आंध्रप्रदेश के कुप्पम में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Pathaan: अमेरिका में भी 'पठान' का तूफान, 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' को पीछे छोड़ झटका पहला स्थान
विज्ञापन
एसपी चित्तूर के अनुसार, अभिनेता तारक रत्न युवा गालम यात्रा में चल रहे थे, तभी उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और वह बेहोश हो गए। उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
SRK Jawan: 'पठान' के बाद जल्द फिर धमाका करने को तैयार शाहरुख खान, 'जवान' के लिए कसी कमर
बालकृष्ण नंदामुरी ने अस्पताल में तारक रत्न से मिलने के बाद उनकी सेहत की जानकारी साझा की है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को बताया, 'तारक रत्न के सभी पैरामीटर ठीक हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार दिया है और उनकी देखभाल की जा रही है। चिंता की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों ने हमें उन्हें बेंगलुरु ले जाने का भी सुझाव दिया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनके वाल्व अवरुद्ध हैं।'
Pathaan World Wide Collection: तीन दिन में कमाई 300 करोड़ पार, पूरी दुनिया ने किया 'पठान' को सलाम