फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria wishes alleged BF Aadar Jain mother Rima Jain on her birthday calls her our favorite

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीमा जैन को किया बर्थडे विश, लिखा- हमारी फेवरेट

Thu, 29 Sep 2022 12:01 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया काम के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज अभिनेत्री ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीना जैन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Tara Sutaria wishes alleged BF Aadar Jain mother Rima Jain on her birthday calls her our favorite
तारा सुतारिया, रीमा जैन - फोटो : insta

विस्तार

अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से लेकर लुक्स तक को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही कई बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। दरअसल, तारा सुतारिया और आदर जैन के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाते रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। और आज अभिनेत्री ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीना जैन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन

Juhi Chawla: रणबीर और लता जी के साथ जूही ने अपने भाई के बर्थडे को बनाया खास, उठाया इतने पौधे लगाने का बीड़ा

विज्ञापन

बता दें कि आदर जैन करिश्मा और करीना कपूर की बुआ रीना जैन के बेटे हैं। आज रीना जैन का जन्मदिन है। इस मौके पर कपूर परिवार के सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन विश किया और इसी बीच अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीना जैन एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों को किसी पार्टी में साथ में पोज करते देखा जा सकता है।

Vikram Vedha vs PS1: ऋतिक की फिल्म 'पीएस 1' को नहीं दे सकती बॉक्स ऑफिस पर मात! बोले विक्रम वेधा के निर्देशक

तारा सुतारिया ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीना जैन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- " हैप्पी बर्थडे हमारी फेवरेट.....टाउन की सबसे कूलेस्ट कैट"।

Banaras Movie: नए हीरो को घेरने के लिए ‘धर्म’ पर पूछा सवाल, पढ़िए अनुपम खेर के शागिर्द ने क्या दिया जवाब!

विज्ञापन

बात करें वर्क फ्रंट की तो तारा सुतारिया इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'हीरोपंती 2' में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं, इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में भी अहम भूमिका निभाई। हालांकि दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन तारा सुतारिया की लोकप्रियता में इससे कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed