Tanvi The Great Trailer: कब रिलीज होगा 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर? अनुपम खेर ने शेयर किया अपडेट, जानिए
Tanvi The Great Movie Trailer: अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की रिलीज डेट एकदम नजदीक आ गई है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर दस्तक देगा। जानिए कब?
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। साथ ही वे फिल्म में अभिनय करते भी नजर आएंगे। यह फिल्म अगले महीने यानी जुलाई में रिलीज होगी। इससे पहले रविवार को अभिनेता ने इसकी ट्रेलर रिलीज डेट पर अपडेट शेयर किया है।
कब जारी होगा ट्रेलर?
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार 30 जून को रिलीज होगा। अनुपम खेर ने लिखा है, 'ट्रेलर कल आएगा। एक शांत सपने से लेकर वैश्विक मंच तक, रॉबर्ट डी नीरो भी उनकी इस कहानी के गवाह रहे हैं। 'तन्वी द ग्रेट' ने बहुत दूर तक का सफर तय किया है और कई दिलों को छुआ है। अब, वह वापस वहीं आ गई है, जहां उसका दिल है, आपसे मिलने के लिए तैयार'।
लीड भूमिका में शुभांगी दत्त
फिल्म का ट्रेलर सोमवार को दस्तक दे रहा है, वहीं यह फिल्म 18 जुलाई को थिएटर्स में आएगी। यह फिल्म 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है। तन्वी अपने साहस और हौसले के दम पर सबको चौंका देती है। फिल्म में मुख्य भूमिका शुभांगी दत्त अदा कर रही हैं। यह शुभांगी की पहली फिल्म है।
Hera Pheri 3 Controversy: सुलझ गया विवाद, 'हेरा फेरी 3' में बाबू भैया बनकर लौट रहे परेश रावल, खुद की पुष्टि
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
शुभांगी के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, इयान ग्लेन, जैसे सितारे हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर हो चुका है। इसके अलावा न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म का प्रीमियर हो चुका है।