फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil Actor-politician JK Rithesh passes away at 46

तमिल अभिनेता-राजनेता जेके रितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sat, 13 Apr 2019 09:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 13 Apr 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Tamil Actor-politician JK Rithesh passes away at 46
जे के रितेश - फोटो : social media

अभिनेता और राजनेता रहे जे के रितेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 46 साल के थे। इस साल फरवरी के महीने में उन्हें फिल्म एलकेजी में देखा गया था। राजनीति में वह डीएमके और एआईडीएमके दोनों दलों के नेता रह चुके थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है। 

विज्ञापन


रितेश पूर्व लोकसभा सांसद भी थे। साल 2007 में उन्होंने तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था। 12 साल के फिल्मी करियर में वह चार तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। जिसमें साल 2007 में फिल्म कानल नीर और नागायन 2008, पेन सिंघम 2010 और एलकेजी (लालगुड़ी करुपिया गांधी) शामिल हैं। 
विज्ञापन


रितेश का जन्म 1973 में पड़ोसी देश श्रीलंका के कांडी में हुआ था। साल 1976 में माइग्रेशन के चलते वह तमिलनाडु के रामेश्वरम के हिस्से में आ गए थे। उनकी पत्नी और एक बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निधन पर तमिल अभिनेत्री वारालक्ष्मी सरतकुमार ने शोक जताते हुए ट्वीट किया 'वह अच्छे लोगों में से एक थे जिनसे मैं मिली थी, उनका अचानक जाना मुझे और उनके परिवार के लिए एक सदमे लगने के जैसा है, इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को संभलने की हिम्मत दे और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, आप चाहे कहीं भी रहे भगवान का आशीर्वाद आप पर हमेशा रहे, आप एक सच्चे इंसान थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed