फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannah Bhatia Dating Darlings Actor Vijay Varma Celebrated New Year Together Video Goes Viral

Tamannah-Vijay Varma: विजय वर्मा को डेट कर रही हैं तमन्ना भाटिया? दोनों ने साथ मनाया नए साल का जश्न

Mon, 02 Jan 2023 07:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वियय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड में नए कपल के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Tamannah Bhatia Dating Darlings Actor Vijay Varma Celebrated New Year Together Video Goes Viral
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में हीरो-हीरोइनों के बीच अफेयर कोई नई बात नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड के दो नए सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने नई साल का जश्न भी साथ मनाया है। बता दें कि काफी वक्त से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान के इनके एक वीडियो ने इनकी डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वियय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड में नए कपल के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट किया। बता दें कि दोनों का वायरल वीडियो गोवा का बताया जा  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Singham Again: सिंघम अगेन की कहानी सुन खुश हुए अजय देवगन, बोले- भगवान ने चाहा तो यह 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी

वायरल वीडियो में तमन्ना और विजय वर्मा दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में विजय वर्मा व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं तमन्ना भाटिया ग्लिटर पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों एक साथ न्यू ईयर की पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बाद दोनों के बीच डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial)



बता दें कि अक्सर तमन्ना और विजय के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट हो चुके हैं। 21 दिसंबर 2022 को तमन्ना ने अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर भी विजय तमन्ना के घर पर नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। बता दें कि तमन्ना बीते वर्ष 'बबली बाउंसर' में नजर आईं। वहीं, विजय वर्मा ने फिल्म 'डार्लिंग्स' में आलिया भट्ट के क्रूर पति का रोल निभाया।
Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन की राहें हुईं जुदा? कई साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed