फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actress Tara Sutaria Breakup with Aadar Jain After Many Years of dating

Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन की राहें हुईं जुदा? कई साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

Mon, 02 Jan 2023 06:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 02 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

तारा को कपूर खानदान के हर छोड़े बड़े इवेंट में आदर के साथ देखा जा चुका है। हालांकि हाल ही में हुई क्रिसमस पार्टी में वह नहीं दिखी थीं। जिसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की चर्चे शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
Bollywood Actress Tara Sutaria Breakup with Aadar Jain  After Many Years of dating
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड से अब बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने अब अपनी राहें जुदा करने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस ब्रेकअप के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: शो में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर जोक्स सुनाते हैं कपिल शर्मा, यूजर ने खोली पोल तो भड़के फैंस

विज्ञापन

Bollywood Actress Tara Sutaria Breakup with Aadar Jain  After Many Years of dating
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तारा को कपूर खानदान के हर छोड़े बड़े इवेंट में आदर के साथ देखा जा चुका है। हालांकि रणबीर कपूर की शादी और हाल ही में हुई क्रिसमस पार्टी में वह नहीं दिखी थीं। जिसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की चर्चे शुरू हो गए थे। आदर और तारा एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से शुरू हुई और धीरे-धीरे मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी

Bollywood Actress Tara Sutaria Breakup with Aadar Jain  After Many Years of dating
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ ही समय में दोनों रिलेशनशिप में आ गए और अपना ज्यादातर वक्त एक दूसरे के साथ बिताने लगे। हालांकि चार साल बाद अब यह रिश्ता टूट चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'अपूर्वा' में दिखने वाली हैं।
Vijay-Rashmika: क्या रिलेशनशिप में हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना! वेकेशन की इन तस्वीरों से मिले संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed