फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain And Witness Mahakal Bhasm Aarti Says A Divine Calling

तमन्ना भाटिया पहुंचीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में लीन दिखीं अभिनेत्री; बोलीं- यह मेरा सौभाग्य…

Tue, 12 May 2026 12:17 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 12 May 2026 12:17 PM IST
सार

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया महाकाल के दरबार में पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती का भी आनंद लिया। जानिए इस दौरान किस अंदाज में नजर आईं अभिनेत्री और दर्शन करने के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain And Witness Mahakal Bhasm Aarti Says A Divine Calling
महाकाल मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज मंगलवार को महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर में भस्म आरती में भाग लिया और प्रार्थना की। इस दौरान तमन्ना पूरी तरह से महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। दर्शन करने के बाद उन्होंने अपने अनुभव को भावपूर्ण और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर बताया।

विज्ञापन


जब महाकाल का बुलावा आता है, तभी कोई आ पाता है
तमन्ना भाटिया लाल रंग की सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी में महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनकी दोस्त व एक्ट्रेस प्रज्ञा कपूर भी उनके साथ नजर आईं। मंदिर से सामने आए तमन्ना के एक वीडियो में एक्ट्रेस पूरी तरह से महाकाल की आराधना में लीन नजर आईं। दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘इस स्थान पर तभी जाया जा सकता है, जब खुद महाकाल का बुलावा आता है।

विज्ञापन


सभी के साथ बैठकर भस्म आरती देखने का मौका मिलना अपने आप में एक खास अनुभव है। यह एक ऐसा एहसास जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यहां आकर मन को शांति मिलती है और अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। यहां एक ऐसी ऊर्जा है, जिसे सबके साथ बैठकर महसूस करना वाकई आनंदित करता है। यहां आना मेरा सौभाग्य है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 




 

 

Tamannaah Bhatia Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain And Witness Mahakal Bhasm Aarti Says A Divine Calling
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना ने लगाए जयकारे
एक अन्य वीडियो में तमन्ना मंदिर में हाथ जोड़े भक्ति में लीन बैठी हैं और भस्म आरती देख रही हैं। इस दौरान वो प्रसाद भी ग्रहण करती हैं और सभी के साथ जयकारे भी लगाती हैं। तमन्ना काफी खुश और आनंदित महसूस कर रही थीं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tamannaahvibe (@tamannaah_vibe)


 

Tamannaah Bhatia Visits Mahakaleshwar Temple In Ujjain And Witness Mahakal Bhasm Aarti Says A Divine Calling
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी तमन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना को आखिरी बार ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ के सीक्वल ‘ओडेला 2’ में देखा गया था। अब वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आगामी फिल्म 'वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगी। इसके इसी साल रिलीज होने की संभावना है। हालांकि, अभी फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा वह बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘रागिनी 3’ में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को डेट नाइट हॉरर बताया जा रहा है और इसका निर्देशन शशांका घोष करेंगे। इस प्रोजेक्ट में जुनैद खान उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अधिक जानकारी का अभी भी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed