फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia and yo yo Honey Singh to feature in Special Item Number for ajay devgn film raid 2 reports

Raid 2: 'स्त्री 2' के बाद 'रेड 2' में आइटम नंबर करेंगी तमन्ना भाटिया, यो यो हनी सिंह भी बनेंगे गाने का हिस्सा

Tue, 01 Apr 2025 01:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 01 Apr 2025 01:51 AM IST
सार

Raid 2: 'स्त्री 2' के बाद अब तमन्ना भाटिया अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड 2' में आइटम नंबर करने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसके लिए खास योजना बनाई गई है। 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia and yo yo Honey Singh to feature in Special Item Number for ajay devgn film raid 2 reports
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

विस्तार

'रेड 2' अपने एलान के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ-साथ 'रेड 2' के कलाकारों के भी लुक साझा किए थे। फिल्म के टीजर ने भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया था, जिसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इस बीच अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

 

इस सप्ताह फिल्माया जाएगा गाना
रेड 2 में सीधे-सादे आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। निर्माता एक खास प्रमोशनल नंबर के साथ इसे और भी मसालेदार बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया को रैपर यो यो हनी सिंह के साथ एक हाई-एनर्जी डांस ट्रैक के लिए साइन किया गया है। विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना इस सप्ताह मुंबई के एक स्टूडियो में दो दिनों में फिल्माया जाएगा।
Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद रणवीर का पहला पॉडकास्ट जारी, मुश्किल दौर का किया जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

तमन्ना और विजय की फिल्म
यह गाना एक स्टैंडअलोन पोस्ट-क्रेडिट के रूप में काम करेगा। हालांकि, अजय और तमन्ना इस ट्रैक में स्क्रीन स्पेस साझा नहीं करेंगे। बता दें कि अजय और तमन्ना इससे पहले ही 'रेंजर' पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मिशन मंगल के जगन शक्ति ने किया है। उम्मीद है कि इस नंबर की शूटिंग खत्म होने के बाद तमन्ना 'रेंजर' के सेट पर शामिल होंगी।
Suhana Khan: आईपीएल मैच के बाद अगस्त्य नंदा संग नहीं दिखीं सुहाना, पिछले दिनों डेटिंग को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन

फिल्म की कहानी और कलाकार
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव सहित और टीम द्वारा लिखित रेड 2 अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी पर आधारित है। इस बार छापमारी दादा भाई नाम के एक शक्तिशाली टाइकून के खिलाफ होगी, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और यशपाल शर्मा भी हैं। सौरभ शुक्ला सीतागढ़ के खूंखार डॉन ताऊजी की अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed