Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद रणवीर का पहला पॉडकास्ट जारी, मुश्किल दौर का किया जिक्र
Ranveer Allahbadia Podcast: आज सोमवार को रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया पॉडकास्ट साझा किया, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो पर अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद में घिरे यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने आज सोमवार को अपना पहला पॉडकास्ट जारी किया है। बीते दिन उन्होंने अपने शो के साथ वापसी करने का एलान किया था। अब विवाद के एक महीने से ज्यादा समय बाद अपना पॉडकास्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन की चुनौतीपूर्ण वास्तविकताओं के बारे में बात की।
रणवीर का पॉडकास्ट
सोमवार को रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया पॉडकास्ट शेयर किया, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पॉडकास्ट का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। पॉडकास्ट में रणवीर ने उनसे अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें ज्ञान और करुणा के मिलन का वास्तविक अर्थ सिखाया। उन्होंने साधु के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
Isha Malviya: ईशा मालवीय होंगी ‘नागिन’ सीरियल की नई हीरोइन, जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा?
पालगा ने जताया रणवीर का आभार
पॉडकास्ट में पालगा रिनपोछे कहते हैं, 'मैं आपके द्वारा कई वर्षों से किए जा रहे काम के लिए आभारी हूं, जिससे इस मंच के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ हुआ है। कई ज्ञानी लोगों ने इंटरनेट, यूट्यूब, ऐप्स और स्पॉटिफाई के माध्यम से अपनी विशेषज्ञता दूसरों के साथ साझा की है। मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यह महान कार्य करते रहें, न केवल शिक्षा बल्कि लोगों को प्रेरणा भी दें। साथ ही, ज्ञान का प्रसार करते रहें। आजकल लोगों के पास ज्ञान तो बहुत है, लेकिन उनमें प्रेरणा की कमी है। आपका मंच इस संबंध में बहुत मददगार रहा है। मैं आपसे इस अच्छे काम को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।'
L2 Empuraan Collection: पहले सोमवार कमाल नहीं दिखा पाई 'एल 2 एम्पुरान', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
रणवीर ने किया मुश्किल दौर का जिक्र
इस अवसर पर रणवीर ने उनसे हुई मुलाकात के बारे में बताया और अपने जीवन में आई चुनौतियों का जिक्र किया। रणवीर ने कहा, 'हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं और आप हमेशा ऐसे समय में सामने आए हैं, जब मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था। जब मेरी वास्तविकता एक कठिन परिस्थिति का सामना कर रही होती है...आज, मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उसका सामना करूंगा, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। धन्यवाद, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।'