फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suhana Khan Agastya Nanda Dating Rumours Both Watch IPL Match In Mumbai

Suhana Khan: आईपीएल मैच के बाद अगस्त्य नंदा संग नहीं दिखीं सुहाना, पिछले दिनों डेटिंग को लेकर हुई चर्चा

Tue, 01 Apr 2025 01:20 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 01 Apr 2025 01:20 AM IST
सार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेटिंग की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में खूब हो रही है। अकसर इन दोनों को साथ भी देखा जाता है। मुंबई में हुए आईपीएल मैच को देखने के लिए भी ये दोनों पहुंचे। लेकिन जब मैच देखकर बाहर निकले तो नजारा कुछ अलग था।

विज्ञापन
Suhana Khan Agastya Nanda Dating Rumours Both Watch IPL Match In Mumbai
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2, @agastya.nanda

विस्तार

सोमवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइटर्ड और मुंबई इंडियंस के बीच मैच देखने कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे। इस मैच को देखने के लिए सुहाना खान भी पहुंचीं। वहीं इसी मैच को देखने के लिए अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी पहुंचे थे। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा डेट कर रहे हैं, यह खबर लंबे वक्त से खबरों में बनी हुई है। अकसर ही इन दाेनों को एक साथ देखा जाता है। लेकिन मुंबई में हुए आईपीएल मैच के बाद सुहाना और अगस्त्य नंदा अलग-अलग दिखे, दोनों एक-साथ नजर नहीं आए। 

विज्ञापन

सुहाना ने दूरी बनाकर रखी 
मुंबई के वानखेडे़ स्टेडिमय में हुए आईपीएल मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड सितारे और स्टार किड्स भी पहुंचे। किंग खान की बेटी सुहाना को भी मैच एंज्वॉय करते देखा गया। इसी के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपनी बहन नव्या नंदा के साथ मैच देखने के पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद सुहाना और अगस्त्य ने एक-दूसरे दूरी बनाकर रखी हुई थी। जबकि इन दोनों के डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। कई बार पैपराजी ने सुहाना और अगस्त्य नंदा को साथ लंच या डिनर करते देखा है। साथ ही दोस्तों के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट में भी ये दोनों साथ नजर आए। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पिछली दिवाली पार्टी में साथ दिखे 
पिछले साल की दिवाली पार्टी से अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की नजदीकियों की बात सामने आई। दोनों को एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में साथ आते देखा गया। सुहाना और अगस्त्य नंदा एक ही कार से दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डेब्यू फिल्म में साथ काम किया 
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘आर्चीज’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस भी किया। असल जिंदगी में भी इनके डेट करने की बात सामने आई है। वैसे जल्द ही सुहाना अपने पापा शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed