{"_id":"803b6726-3ebc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"talaash-not-a-universal-film-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको पसंद नहीं आएगी 'तलाश'- आमिर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबको पसंद नहीं आएगी 'तलाश'- आमिर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले शुक्रवार रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'तलाश' अब तक 60 करोड़ का करोबार कर चुकी है। फिल्म की लागत 40 करोड़ रूपए थी। फिल्म सफल हो चुकी है बावजूद इसके फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता आमिर खान का कहना है कि 'तलाश' एक प्रयोगधर्मी फिल्म है। ऐसी फिल्म बनाना एक रिस्क होता है।
विज्ञापन
'तलाश' ऐसी फिल्म है जिसे हर कोई पसंद नहीं कर सकता। किसी को फिल्म बहुत पसंद आ सकती है और कोई इसे खारिज कर सकता है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए आमिर ने कहा कि हम शुरुआत से ही जानते थे कि 'तलाश' यूनिवर्सल फिल्म नहीं है। ये समाज के हर तबके को पसंद नहीं आएगी। वही हुआ भी। हमें इसका कोई अफसोस नहीं है। फिल्मों में यह रिस्क लेने पड़ते हैं। हमें लगा कि इस विषय पर फिल्म बनानी चाहिए और हमने बनाई।
विज्ञापन
ज़ोया के साथ हुई थी ऐसी ही घटना
आमिर ने ये भी बताया कि फिल्म की कहानी इसकी सह लेखिका ज़ोया अख़्तर के साथ हुई सच्ची घटना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि एक बार ज़ोया, अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में मुंबई की हाज़ी अली रोड पर चली जा रही थीं। वहां उनकी गाड़ी से एक महिला टकरा गई।
विज्ञापन
वो महिला कोई कपड़े पहने हुए नहीं थी। बाद में जब वो सारे लोग उस महिला का हाल जानने के लिए गाड़ी से उतरे तो वहां दूर-दूर तक उस महिला का नामो-निशान नहीं था। इस घटना को जोया ने फिल्मी रूप देने का सोचा। जोया अख्तर के साथ मिलकर उन्होंने इस घटना को फिल्मी स्क्रिप्ट का रूप दिया। जो आपके सामने 'तलाश' के रूप में आई।