पटौदी खानदान में अब एक और सदस्य जुड़ गया है। कपूर परिवार की बेटी और पटौदी खानदान की दूसरी बहू करीना कपूर खान ने रविवार सुबह यानी आज दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ करीना दूसरी बार मां बनी हैं तो सैफ चार बच्चों के पिता बन गए हैं। बधाइयों का दौर लगातार जारी है। इस बीच सैफ करीना के छोटे बेटे तैमूर अली खान अपनी मां करीना और नन्हें मेहमान यानी कि उनके सबसे छोटे भाई से मिलने ब्रीज कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे।
पटौदी खानदान में आए नन्हे मेहमान, मां करीना और छोटे भाई से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Sun, 21 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन