फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tahir Raj Bhasin Reaction on Reopen Movie Theaters and also Talks About His Upcoming Film 83

ताहिर राज भसीन की हुंकार, ‘थिएटरों को स्टेडियम में तब्दील कर देगी जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म 83’

Fri, 09 Oct 2020 02:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 09 Oct 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin Reaction on Reopen Movie Theaters and also Talks About His Upcoming Film 83
ताहिर राज भसीन और सुनील गावस्कर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ताहिर राज भसीन एक ऐसे एक्टर बन चुके हैं, जिनके ऊपर निर्देशक अब आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। ताहिर जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी बहु-प्रतीक्षित ‘83’ फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म भारतीय टीम के 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप विजय की कहानी कहती है। ताहिर का मानना है कि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो अंदर का माहौल वैसा ही होगा जैसे भारतीय क्रिकेट टीम का मैच देखते समय स्टेडियमों मे होता रहा है।

विज्ञापन

Tahir Raj Bhasin Reaction on Reopen Movie Theaters and also Talks About His Upcoming Film 83
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

इस बारे में चर्चा चलने पर ताहिर कहते हैं, “बड़ी राहत की बात है कि मल्टीप्लेक्स फिर से खुल रहे हैं। इससे उन हजारों कर्मचारियों को आखिरकार कुछ चैन मिलेगा, जो थिएटरों के खुले रहने पर निर्भर रहते हैं। यह एक ऐसा सेक्टर है, जिस पर बहुत लंबे लॉकडाउन की गहरी मार पड़ी है। मैं थिएटरों में ‘83’ के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। यह एक ऐसी फिल्म है, जो थिएटरों को क्रिकेट स्टेडियम में तब्दील कर देगी तथा यह बिग स्क्रीन पर आनंद उठाने के लिए ही बनी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Tahir Raj Bhasin Reaction on Reopen Movie Theaters and also Talks About His Upcoming Film 83
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ताहिर को भरोसा है कि थिएटर वह हर जरूरी कदम उठाएंगे, जो फिल्म देखने को एक सुरक्षित अहसास बनाएगा। इस वायरस से मुकाबला करने के लिए वह लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने का अनुरोध भी करते हैं। ताहिर कहते हैं, “थिएटरों में फिल्मों का आनंद उठाने के दौरान उन सुरक्षा मानकों को प्रधानता देना चाहिए, जिनका सिनेमा हॉल और लोगों द्वारा एक संयुक्त प्रयास के तौर पर पालन किया जाना अति आवश्यक है। मास्क पहनना, एक-दूसरे से दूरी बनाए रखना और कोविड-19 के लक्षण दिखने पर बाहर निकलने से बचना सुरक्षा के ऐसे सेल्फ-चेक हैं, जिन पर हमें टिके रहना होगा।”

पढ़ें: ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग शुरू होने पर बोलीं मानुषी, राजामौली ने जगाए ऐसी फिल्मों के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed